Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

DC Palwal Yashpal ने पुलिस लाइन में किया पौधारोपण

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Palwal News, 3 अगस्त:
उपायुक्त यशपाल ने जिला पुलिस लाईंन में पर्यावरण की सुरक्षा और सामाजिक कुरूतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाने वाली सामाजिक संस्था सहयोग सेवा समिति की ओर से पुलिस लाइन में पौधारोपण किया। इस अवसर पर उनके साथ पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनियां मौजूद रहे।
इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि पेड़ो को लगाना ही नही अपितु हमें इन्हें बचाना भी होगा। अगर हम रोज पौधों की देखभाल करें तो कुछ ही वर्षों में ही पौधे वृक्ष का रूप धारण कर लेगा। गांवों में हार्वेस्टिंग सिस्टम व सभी घरों में गड्ढे बनवाए जाएं, ताकि भू-जल स्तर में सुधार लाया जा सके। उन्होंने कहा कि दैनिक जीवन में हर व्यक्ति को पानी बचाने के उपाय करने चाहिए ताकि गिरते भू-जल स्तर को ठीक किया जा सके। छतों के पानी को जमीन में पहुंचाने के लिए सोख्ता गड्ढेे तैयार किए जाएं। नागरिकों को मिलकर अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका सरंरक्षण सुनिश्चित करना चाहिए ताकि आने वाली पीढिय़ो को साफ स्वच्छ वातावरण मिल सके। इस अवसर पर संस्था की ओर से फलदार व छायादार पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर संस्था के सरंक्षक और वैश्य अग्रवाल सभा के अध्यक्ष अनिल गुप्ता एडवोकेट और ब्लाक समिति के पूर्व चेयरमैन समुन्दर सिंह भाखर ने बताया कि संस्था की ओर से जामुन, मौसमी, नीबू, आडू, बब्बूगोसा, अनार, अमरूद, करौंदा, चीकू आदि फलदार पौधे लगाए गए। छायादार पौधों में नीम, बड़, पीपल, पिलकन आदि रोपे गए। पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र बिजारणिया ने बताया कि पुलिस लाइन को हरा-भरा बनाने के लिए पौधे लगाए जा रहे हैं। सहयोग सेवा समिति की तरफ से इससे पहले भी यहां फलदार पौधे लगाए गए थे।
इस मौके पर उप-पुलिस अधीक्षक रमेश कुमार, विजयपाल, संस्था के कोषाध्यक्ष भगत सिंह तेवतिया मुख्यरूप से उपस्थित रहे।

Related posts

SRS का डॉयरेक्टर राजेश सिंघला धोखाधड़ी के मुकदमे में गिरफ्तार, कोर्ट ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

Metro Plus

सर्वजातीय परिचय सम्मेलन में 56 जोड़ों ने सहमति जताई

Metro Plus

मॉर्डन बी.पी. स्कूल की छात्रा नितिका गौतम ने मेहंदी प्रतियोगिता में पाया प्रथम स्थान: सोलो गान में डायनेस्टी इंटरनेशनल को मिला दूसरा स्थान

Metro Plus