Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

जयहिंद सेवा दल द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 19 अगस्त:
जयहिंद सेवा दल द्वारा सुभाष चन्द्र बोस की याद में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। लोगों ने रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बलजीत कौशिक तथा युवा कांग्रेसी नेता एवं दिवंगत प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता विकास चौधरी के छोटे भाई गौरव चौधरी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान एक महादान है और यह मनुष्य ही कर सकता है। यह एक ऐसा दान होता है जो अमीर, गरीब सबके काम आता है, और हम सबको रक्तदान करना चाहिए। जयहिंद सेवादल इसके लिए बधाई का पात्र हैं।
इस मौके पर शिवम पांडे ए.एस. रहमान, महेश गुर्जर, नागर आदि गणमान्य लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Related posts

बिजली चोरी रोकना व Line Loss कम करना प्राथमिकताओं में शामिल: ML Rohilla

Metro Plus

साईधाम ने हिमाचल प्रदेशवासियों को सर्दी से बचाने के लिए भेजी मदद

Metro Plus

मानव सेवा समिति द्वारा 8 मार्च को रक्तदान शिविर एवं महिला स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा

Metro Plus