Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर अशोक तंवर और शहर के कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 20 अगस्त:
भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर और शहर के कांग्रेसियों ने ओल्ड फरीदाबाद चौक के पास राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अपने सैकड़ों समर्थकों संग कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व कांग्रेस प्रवक्ता स्व. विकास चौधरी के भाई गौरव चौधरी ने कहा कि देश को 21वीं सदी के लायक बनाने वाले व सूचना प्रौद्योगिकी तथा कम्प्यूटर का प्रवेश भारत में करने वाले भारत रत्न राजीव गांधी ने अपने मात्र दस वर्ष के राजनैतिक कैरियर में देश को उस महान ऊचांईयों पर पहुंचाया, जितना लोग वर्षों की मेहनत के बाद भी नही पहुंचा पाते है।
इस मौके पर गौरव चौधरी ने कहा कि जब लोह महिला व जननेत्री इंदिरा गांधी के बलिदान के बाद 31 अक्टूबर 1984 को राजीव गांधी ने देश के प्रधानमंत्री पद का प्रभार संभाला, तब किसी ने सोचा भी नही था कि यह युवा नेता देश में कम्प्यूटर व सूचना प्रौद्योगिकी की ऐसी क्रांति लायेगा कि जिससे दुनिया में भारत का ना केवल महत्व बढ़ेगा अपितु 21वीं सदी भारत की होगी। उन्होंने ने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत के लोग सूचना प्रौद्योगिकी में छाए हुए है। इसका सारा श्रेय राजीव गांधी को ही जाता है। कम्प्यूटर व मोबाईल का प्रयोग देश का आम आदमी करके जिस तरह पूरी दुनिया से अपने आपको आज जोड़े हुए है और अपना व देश का विकास कर रहे है, उसका श्रेय भी श्री राजीव गांधी को ही जाता है। जो लोग राजीव गांधी के देश को कम्प्यूटर युग में ले जाने के अभियान का उस समय मजाक उड़ाते थे, वे आज राजीव गांधी के किए गए भगीरथ प्रयासों का श्रेय खुद लेने की होड़ में लगे हुए है।
इस मौके पर गौरव ने कहा कि मात्र 40 वर्ष की आयु में देश के प्रधानमंत्री के रूप में राजीव गांधी ने अपने मात्र पांच वर्ष के कार्यकाल में इतना काम देश को आगे ले जाने का किया। जितना कोई 20 वर्षो तक देश का प्रधानमंत्री रहकर भी नही कर पाता। उन्होंने कहा कि यह देश का दुर्भागय रहा है कि जब यह युवा नेता राजनीति में परिपक्व होकर देश को विश्व महाशक्ति बनाने की ओर ले जाना चाहता था, तब 21 मई 1991 को मात्र 47 वर्ष की आयु में लिट्टे आंतकवादियों ने इस महान नायक को देश से छीन लिया। इतनी कम आयु में दुनिया के इतिहास में बिरले ही नेता हुए है। जिन्होंने राजीव गांधी की तरह पूरी दुनिया में अपनी प्रतिभा व विचारों की छाप छोड़ी हो। देश की राजनीति में युवाओं को राजीव गांधी ने ना केवल विशेष भागीदारी दी अपितु उन्हें आज के भारत का नेतृत्व करने लायक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई।
इस अवसर पर गौरव चौधरी ने कहा कि राजीव गांधी देश के लिए जिए और देश की एकता एवं अंखडता के लिए ही बलिदान हो गए। आज उनकी जयंती पूरे देश में सामाजिक सदभावना दिवस के रूप में मनाई जा रही है। आज हमे उनके दिखाए रास्ते पर चलते हुए आतंकवाद, जातिवाद, भ्रष्टाचार, साम्प्रदायिकता व अन्याय के खिलाफ लडऩे का संकल्प लेकर जीवनभर देश में सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए काम करने की शपथ लेकर ही हमे राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करनी चाहिए।

Related posts

कोरोना से बचाव के लिए Lions जरूरतमंद लोगों को बाटेंगे दो लाख मास्क व सेनिटाईजर।

Metro Plus

Highcourt ने दी Echelon Engg. कॉलेज के छात्रों को राहत

Metro Plus

शहर में साइकिलों पर रिफलेक्टर लगाना आवश्यक: पुलिस आयुक्त

Metro Plus