Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

देश के हर नागरिक के लिए राजीव गांधी मार्गदर्शक: विकास फागना

Metro Plusसे Naveen Guptaकी रिपोर्ट
Faridabad News, 20 अगस्त: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न राजीव गांधी के 75वीं जयंती के अवसर पर एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष विकास फागना व राजीव गांधी स्टडी सर्कल फरीदाबाद जिला उपाध्यक्ष रितिक खटाना ने पौधारोपण कर व गरीब बच्चों को खाद्य सामग्री देकर राजीव गांधी का स्मरण किया गया। उनके द्वारा देश के विकास में दिए योगदान पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर विकास फागना ने कहा की देश में सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार व कंप्यूटर क्रांति राजीव गांधी की देन है। 73वें सविंधान संशोधन से पंचायती राज को सशक्त करने वाले भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी ही थे। उनकी वजह से देश ने बहुत विकास किया हैं। उन्होंने कहा कि उनके व्यक्तित्व व उनके द्वारा किए गए कार्यों को देश कभी नही भूल सकता। देश के हर नागरिक के लिए राजीव गांधी मार्गदर्शक है।
इस मौके पर कांग्रेस नेत्री सुनीता फागना, नीतांश कपूर, निशांत बैंसला, इशांत राणा, दीपक, मोहित, अंकित, कृष्ण, सोनू, राहुल, गौरव आदि मौजूद थे।

Related posts

युवा ही देश के भविष्य को आकार देता है: कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus

हरियाणा ने लिगं अनुपात में तोड़ा 100 साल पुराना रिकार्ड : हरीश चंद्र आज़ाद

Metro Plus

गिरीश भारद्वाज द्वारा आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में महेन्द्र प्रताप ने क्या कहा? देखें?

Metro Plus