Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

अग्रवाल समिति करेगी जोड़ों के दर्द पर एक जागरूकता सेमिनार एवं कैंप का आयोजन

Metro Plusसे Naveen Gupta की रिपोर्ट
Ballabgarh News, 22 अगस्त:
अग्रवाल समिति बल्लबगढ़ चावला कॉलोनी द्वारा जोड़ों के दर्द पर एक जागरूकता सेमिनार एवं कैंप का आयोजन 25 अगस्त को अग्रसेन भवन चावला कॉलोनी में किया जा रहा है। कैम्प समिति के पूर्व प्रधान दिवंगत आशाराम अग्रवाल की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए समिति के प्रधान जितेंद्र सिंगला, एडवोकेट एवं सचिव राजू मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम में क्यूआरजी हेल्थ सिटी हॉस्पिटल के हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ० युवराज कुमार मुख्य वक्ता होंगे।
इस कार्यक्रम में गठिया रोग उसके निवारण और उपचार, उपचार में मिथ्यों व अर्थराइटिस में सर्जरी ही एकमात्र विकल्प नहीं है। इसके साथ-साथ अर्थराइटिस से जुड़ी हुई अन्य सभी जानकारियां भी लोगों को दी जाएंगी। डॉक्टर द्वारा जानकारी देने के बाद उपस्थित लोग डॉक्टर से प्रश्न पूछकर अपनी शंका का समाधान भी कर सकते हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयप्रकाश गुप्ता ब्लैक रोड़ मेहंदी वाले होंगे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा के भाजपा के कोषाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता करेंगे। कार्यक्रम में आर.डी. गुप्ता प्रधान उद्योग व्यापार मंडल बल्लबगढ़ एवं श्यामलाल गोयल रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी विशिष्ट अतिथि के तौर पर पधारेंगे। जितेंद्र एवं राजू ने बताया कि कार्यक्रम का संयोजक ललित गोयल को बनाया गया है। उन्होंने अर्थराइटिस के इस जागरूकता शिविर में अधिक से अधिक लोगों से स्वास्थ्य लाभ उठाने की अपील की है।

Related posts

स्पा सेंटर संचालक झुठे रेप केस में फंसाकर करता था जबरन वसूली, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Metro Plus

Haryana Chief Minister Mr. Manohar Lal addressing the senior officers of various departments

Metro Plus

HSVP की लापरवाही पर राइट टू सर्विस कमीशन सख्त, आवंटन प्रक्रिया में चूक पर दिए मुआवजे के आदेश

Metro Plus