Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

DAV Centenary कॉलेज में जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
faridabad News, 24 अगस्त:
डीएवी शताब्दी कॉलेज फरीदाबाद में जन्माष्टमी का महोत्सव धूमधाम से आयोजन किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ० सुनीति आहूजा कॉलेज के समस्त टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टॉफ के साथ लड्डू गोपाल की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसमें प्राध्यापकों और विद्यार्थियों ने कार्यक्रम का आनंद उठाया साथ ही विद्यार्थियों ने राधा कृष्ण की झांकी निकाली व रास नृत्य प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में गायक पवन और गायिका नीलम को आमंत्रित किया गया और उनके द्वारा गाए गए भजनों का प्राध्यापकों व विद्यार्थियों ने का बहुत आनंद उठाया और उनके भजनों पर नाचे। प्राचार्य डॉ० सतीश आहूजा ने बताया कि डीएवी एक परिवार है और यहां सभी त्योहार साथ में मनाए जाते हैं। कान्हा को ढूंढने की कोई एक जगह नहीं है कान्हा को हर जगह ढूंढा जा सकता है। कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुति दी और साथ कॉलेज के शिक्षिकाओं ने भी अपने भक्ति भरे नृत्य से सब का मन-मोह लिया।
इस मौके पर डॉ० सविता भगत, डॉ० डी.पी. वैद, अरूण भगत, मुकेश बंसल, सतीश बंसल, डॉ० दिव्या त्रिपाठी, अर्चना सिंघल, डॉ० नरेंदर, डॉ० अंकुर अग्रवाल, अंजलि मनचंदा, ललिता ढींगरा आदि लोग मौजूद रहे।
कॉलेज छात्रों ने दिल्ली इस्कॉन में मनाई जन्मष्टमी
जन्मष्टमी के उपलक्ष्य में कॉलेज के कॉमर्स संकाय के 48 छात्र व तीन शिक्षकों ने इस्कॉन मंदिर दिल्ली व फरीदाबाद, श्री सांवली मूर्ति मंदिर, दिल्ली व श्री कृष्ण मंदिर गुरूग्राम में भी दर्शन कर जन्माष्टमी मनाई। डॉ. सोनिया नरूला, प्रीति झां, पंकज कुमार के नेतृत्व में छात्रों ने दर्शन किए।

Related posts

कोरोना आपदा से निपटने के लिए लॉयन क्लब के दोस्तों ने मिलकर दी कोरोना रिलीफ में एक लाख की राशि।

Metro Plus

हरियाणा में भ्रष्टाचार को लेकर कितनी सख्त कार्यवाही की जा रही है? देखें!

Metro Plus

Delite Departmental Store में एक ही छत के नीचे लोगों को मिलेगी गुणवत्तायुक्त खाद्य साम्रगी: बंटी भाटिया

Metro Plus