Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज ने बल्लभगढ़ की मुख्य समस्याओं को लेकर ZTO को ज्ञापन सौंपा

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 28 मार्च:
कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बल्लभगढ़ की विभिन्न जनसमस्याओं जिसमें प्रमुखत: कूड़े के ढ़ेर, नालियों में पानी की निकासी का ना होना, आवारा पशुओं का आतंक एवं खराब पथ प्रकाश व्यवस्था आदि समस्याओं को लेकर नगर निगम फरीदाबाद के सह-उपायुक्त बल्लभगढ़ की अनुपस्थिति में जेडटीओ सीमा भाटिया को ज्ञापन सौपा गया।
इस मौके पर मी डिया से रूबरू होते हुए कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज ने कहा कि आज पूरा बल्लभगढ़ कूड़े के ढ़ेर में तब्दील हो चुका है। नगर निगम फरीदाबाद के अंतर्गत बल्लभगढ़ क्षेत्र की गर्ग कॉलोनी, मुकेश कॉलोनी, जैन कॉलोनी, सुभाष कॉलोनी, विष्णु कॉलोनी, चावला कॉलोनी, सैक्टर-3, 22, 23, मुजेसर, ऊंचा गांव, तिगांव रोड़, मोहना रोड, मलेरना रोड़ एवं अन्नाज मंडी आदि कॉलोनियों में सड़क पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगें हुए है। जिसके कारण आने-जाने वाले रास्तों पर दुर्गंध के कारण चलना मुहाल हो गया है। उपरोक्त विभिन्न कॉलोनियों में पानी की निकासी के लिए बनी नालियों में गंदगी के कारण पानी निकासी बाधित हो रही है जिसके कारण नाली का पानी सड़क पर आने लगता है। नाली में पानी निकासी बाधित होने के कारण गंदे पानी में मच्छर पैदा हो रहें है जिसके कारण क्षेत्र में डेंगू, डायरिया जैसी गंभीर बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है।
साथ ही मौके पर सह-उपायुक्त नगर निगम के दोपहर 11:30 बजे तक भी अनुपस्थित होने पर कार्यकर्ताओं ने भारी रोष प्रकट किया।
इस अवसर पर टेकचंद शर्मा, संतराम वशिष्ठ, राजेंद्र शर्मा, चन्द्रभूषण चतुर्वेदी एडवोकेट, कैलाश मोहन, अशोक कुमार, चन्द्रभान चौहान, हबीब प्रधान, मुकेश गोयल, भूपेश गर्ग, श्रीचंद, दीपक चौहान, मनीष अरोड़ा, मोहर सिंह, जोगिंद्र सिंह आदि सैकड़ो कांग्रेसजन मौजूद रहें।

Related posts

FMS स्कूल में EARTH DAY समारोह का आयोजन

Metro Plus

एसवाईएल खुदाई अभियान में दिखेगी पलवल की अलग छटा: महावीर चौहान

Metro Plus

चुनाव प्रक्रिया से सुमित गौड़ चुने गए PCC के डेलीगेट, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Metro Plus