Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

भारत विकास परिषद संस्कार ने प्रांत स्तरीय क्विज में बाजी मारी

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 20 नवम्बर:
भारत विकास परिषद् हरियाणा के दक्षिण प्रांत द्वारा गोहाना (सोनीपत) में आयोजित प्रांत स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में भारत विकास परिषद संस्कार शाखा व अग्रवाल पब्लिक स्कूल सैक्टर-3 बल्लभगढ़ की टीम प्रथम स्थान पर रही।
कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर आयोजित इस क्विज प्रतियोगिता में हरियाणा के विभिन्न जिलों से आई कुल 32 स्कूलों की टीमों ने भाग लिया जिसमें से 8 टीमें अंतिम राउंड में पहुंची। इन टीमों के बीच चले कड़े मुकाबले में कनिष्ठ वर्ग में अग्रवाल पब्लिक स्कूल सैक्टर-3 बल्लभगढ़ के बच्चों ने बाजी मार ली और वरिष्ठ वर्ग में महम शाखा की टीम प्रथम रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री विनीत गर्ग ने की इसके अतिरिक्त चन्द्रसेन जैन, राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री व राजकुमार अग्रवाल, क्षेत्रीय मंत्री, सेवा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। हरियाणा दक्षिण प्रांत के अध्यक्ष शमशेर प्रकाश गोयल, उपाध्यक्ष अनिल मोहन मंगला, महासचिव राजीव मलिक, कोषाध्यक्ष रामचरण सिंगला विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक विजय रोहिल्ला और सह-संयोजक अनुभव माहेश्वरी ने बहुत ही कुशलतापूर्वक किया।
इस मौके पर संस्कार शाखा के प्रकल्प संयोजक ने बताया कि प्रांत स्तर पर विजेता रही टीम अब 8 दिसम्बर को जम्मू में होने वाली क्षेत्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा दक्षिण प्रांत की तरफ से भाग लेगी। उसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता गंगटोक (सिक्किम) में आयोजित होगी ।

Related posts

थर्डजेंडर मतदाता स्वयं मतदान कर लोक सभा चुनाव में वोट डालने की भी करेंगे मतदाताओं से अपील

Metro Plus

लॉयन आर.के.चिलाना ने की राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से मुलाकात

Metro Plus

नगर निगम चुनाव लटकवाने वाले नेताओं को जनता ने लटकाया, जनता ने सौरभ शर्मा का बल्ब फोड़ा और मुनेश शर्मा का नंगाड़ा तोड़ा

Metro Plus