Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

गऊ तस्करों और गऊ रक्षकों के बीच मुठभेड़, गोलियां चली

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 20 नवम्बर:
सैक्टर-3 में बीती रात गऊ तस्करों और गऊ रक्षकों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें गऊ तस्कर गोली चलाते हुए अपनी गऊ से लदी अपनी गाड़ी छोड़कर भाग गए।
जानकारी के मुताबिक बीती रात को गऊ रक्षा युवा वाहिनी ट्रस्ट सैक्टर-2, बल्लभगढ़ के चेयरमैन अशोक बाबा, प्रधान विकास शर्मा और सुरेन्द्र उर्फ गोला, छतर सिंह तेवतिया, मोहित लीला आदि अपने साथियों के साथ सैक्टर-3 में रात्रि गश्त पर थे। इस दौरान वहां एक काली स्र्कोपियो में गऊ उठाने वाले गऊ तस्कर आ गए जो गऊ उठा रहे थे। तभी गऊ रक्षा युवा वाहिनी की टीम वहां पहुंच गई और उनको पकडऩे का प्रयास किया। इस पर अपने को फंसता देख गऊ तस्कर गोली चलाते हुए अपनी गऊ से लदी अपनी स्र्कोपियो गाड़ी छोड़कर भाग गए। इस स्र्कोपियो के पीछे तो नंबर प्लेट ही नहीं थी जबकि आगे वाली नंबर प्लेट भी आधी टूटी हुई थी।
इस स्र्कोपियो को एक गऊ सहितबाद में गऊ रक्षा युवा वाहिनी ने सैक्टर-3 पुलिस के हवाले कर दिया।

Related posts

भाजपा नेता के पिता पर दर्ज बिजली चोरी के मामले में अधिकारियों पर गिर सकती है गाज, लाखों के जुर्माने के बाद भी नहीं काटी होटल की बिजली!

Metro Plus

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिवस पर किया रक्तदान शिविर का आयोजन

Metro Plus

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से मिले विद्यासागर के बच्चों से देखो उन्होंने क्या कहा?

Metro Plus