Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

FMS में सहायक विषय पर एक विशेष सभा का आयोजन किया गया

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 19 दिसम्बर:
सैक्टर-31 स्थित फरीदाबाद मॉडल स्कूल किडिज विंग ने हमारे सहायकों पर एक विशेष सभा का आयोजन किया। इस अवसर पर छात्रों को विभिन्न सहायकों के रूप में तैयार किया गया। कुछ बच्चों को डॉक्टर, शिक्षक, नर्स के रूप में तैयार किया गया व कुछ बच्चों ने फायर फाइटर व सैनिकों आदि की पोशाक पहनी।
इस मौके पर स्कूल के डॉयरेक्टर उमंग मलिक ने बताया कि यह सभा से छात्रों को विभिन्न सहायकों के बारे में पता चला जो हमारे प्रतिदिन के जरूरी कार्यों को करने में हमारी सहायता करते हैं। इस सभा में बच्चों को मानवता पर निर्भरता और श्रम की गरिमा के बारे में बताया गया। बच्चों को बताया कि कैसे एक दूसरे पर निर्भरता और मित्रता समाज में प्यार के रिश्तों को उत्पन्न करती है। समाज में मानवता के महत्व और लाभों को भी उजागर किया गया।

Related posts

अनाधिकृत कॉलोनियों में प्लॉट-फ्लैट का विज्ञापन करने वाले सोशल हैंडल संचालकों पर होगी कार्रवाई, ना खरीदें ऐसी सम्पति: धीरेंद्र खड़गटा

Metro Plus

नारी शक्ति को अपमानित करने वाले नेताओं का बहिष्कार हो: मनीष शर्मा

Metro Plus

सीडब्ल्यूसी ने पुलिस की लापरवाही से 2 माह तक दर-दर भटकते रहे बच्चे को माता-पिता से मिलाया

Metro Plus