Metro Plus News
फरीदाबाद

Green Automobiles अब ग्रीन Bajaj पर लगा ताला, MCF ने लगाई सील।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की स्पेशल रिपोर्ट
फरीदाबाद, 14 जनवरी:
दो-पहिया वाहन बनाने वाली देश की नामी-गिरामी कंपनी बजाज के NIT फरीदाबाद NH-5 में रेलवे रोड़ पर फ्रूट गार्डन स्थित पुरानी एजेंसी/शोरूम ग्रीन आटोमोबाईल्स जोकि अब ग्रीन बजाज हो चुका हैं, पर निगम अधिकारियों ने ताला लगाकर सील जड़ दी है। नगर निगम फरीदाबाद के कमिश्रर यश गर्ग के आदेश पर सीलिंग की यह कार्यवाही की गई है। सीलिंग की यह कार्यवाही ग्रीन बजाज के नगर निगम फरीदाबाद के डिफाल्टर होने पर निगम के एक करोड़, 20 लाख रूपये की रकम की वसूली के लिए की गई जिसको कि सम्पति मालिक द्वारा पिछले कई सालों से जमा नहीं करवाया जा रहा था। यह शोरूम किसी गौरव बांबी का बताया जा रहा है। इस नामी-गिरामी ग्रीन बजाज शोरूम की सीलिंग होना शहरभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
सीलिंग की इस कार्यवाही को नगर निगम के एसटीपी महिपाल सिंह, सीनियर आर्किटेक्ट बी.एस.ढिल्लो, एटीपी जयप्रकाश और डिलिंग क्लर्क रणबहादुर सिंह सहित तोडफ़ोड़ विभाग के अधिकारियों ने अंजाम दिया। सीलिंग करते हुए निगम अधिकारियों ने दो-पहिया वाहनों के नामी-गिरामी शोरूम ग्रीन बजाज के सभी शटरों को बंद कर उस पर ताला जड़ अपनी सील लगा दी।
इसके अलावा निगम अधिकारियों ने कई और संस्थानों से रिकवरी के लिए उन पर सीलिंग की घटना को अंजाम दिया।

Related posts

रोटरी क्लब संस्कार के सहयोग से चलाया जाएगा जरूरतमन्द वर्ग की महिलाओं के लिए सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण केन्द्र

Metro Plus

हॉमर्टन ग्रामर स्कूल में भारत के तिरंगे को सलामी दी गई

Metro Plus

अब घर बैठे उठा पाएंगे सरकारी सेवाओं का लाभ देखे कैसे!

Metro Plus