Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

हार्डवेयर चौक पर मैट्रो प्लस की खबर के बाद तोडफ़ोड़

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 25 फरवरी:
एक बार फिर मैट्रो प्लस की खबर रंग लाई और नगर निगम प्रशासन ने विवादास्पद हार्डवेयर चौक पर हो रहे अवैध निर्माण को धाराशायी कर दिया।
ध्यान रहे कि कल ही मैट्रो प्लस ने इस मामले में एक विडियो चलाई थी जिसमें कहा गया था कि एक तरफ सीलिंग, दुसरी तरफ हार्डवेयर चौक पर फिर हुआ अवैध निर्माण शुरू। मैट्रो प्लस की इस खबर/वीडियो पर कार्यवाही करते हुए आज शाम को तोडफ़ोड़ विभाग के जेई सुमेर सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा उक्त अवैध निर्माण को अपने हाथों से ही तोड़ दिया गया।
काबिलेगौर रहे कि मैट्रो प्लस की खबर पर नगर निगम अभी तक कई अवैध निर्माणों को अपना निशाना बना चुका है।
इससे पहले भी हार्डवेयर चौक पर खुलेआम अवैध निर्माण हो रहा था जिसको कि मैट्रो प्लस की खबर के बाद तत्कालीन निगमायुक्त सोनल गोयल ने जेसीबी की सहायता से धाराशायी करवा दिया था।

Related posts

बडख़ल विधानसभा में युद्ध स्तर पर करवाए जा रहे है विकास कार्य: सीमा त्रिखा

Metro Plus

एडवोकेट लक्की सिंगला ने अनोखे तरीके से की नए साल की शुरूआत

Metro Plus

RSP वेलफेयर सोसाइटी द्वारा थैलीसीमिया ग्रस्त बच्चों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

Metro Plus