Metro Plus News
Uncategorizedएजुकेशनफरीदाबाद

महर्षि दयानंद शिक्षण संस्थान द्वारा महर्षि दयानंद जयंती एवं ऋषि बौद्ध उत्सव धूमधाम से मनाया गया

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 20 फरवरी:
महर्षि दयानंद शिक्षण संस्थान तथा आर्य केंद्रीय सभा के तत्वाधान में आर्य समाज नेहरू ग्राउंड के प्रांगण में महर्षि दयानंद जयंती एवं ऋषि बोध उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में आगरा के आचार्य चंद्रशेखर, गुरुकुल इंद्रप्रस्थ के आचार्य ऋषिपाल तथा संस्थान के अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।
इस अवसर पर के.एल.मेहता दयानंद विद्यालय की शिक्षिकाओं एवं छात्रों ने महर्षि दयानंद को भजनों के माध्यम से अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
उत्सव में आचार्य चंद्रशेखर ने महर्षि दयानंद के जन्म और जीवन का विवरण बड़े ही मनोरम ढंग से किया। आचार्य जी ने दयानंद जी की शिक्षा और बोध ज्ञान पर यात्रा वृतांत, मृत्यु प्रर्यत तक की घटनाओं पर भी प्रकाश डाला।
आचार्य जी ने कहा कि उनकी इच्छा है कि महर्षि दयानंद जी की जयंती को तीन-चार दिन तक महोत्सव के रूप में मनाना चाहिए।
इस अवसर पर आर्य समाज नेहरू ग्राउंड, महर्षि दयानंद शिक्षण संस्थान एवं के.एल. मेहता दयानंद स्कूल और कॉलेज के अध्यक्ष आनंद महता ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आचार्य चंद्रशेखर को स्मृति चिन्ह भेंट स्वरूप दिया एवं इस उत्सव में पधारने पर उनका आभार जताया।
कार्यक्रम का समापन दयानंद सरस्वती की आरती से किया गया और अंत में प्रसाद का वितरण भी किया गया।

Related posts

ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल भी सूरजकुंड के इस अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में आए है: सुमिता मिश्रा

Metro Plus

दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में बाजी मारी।

Metro Plus

The Modern School में उपायुक्त द्वारा पौधारोपण किया गया

Metro Plus