Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

दुष्यंत चौटाला का आश्वासन, प्रेम-पटेल नगर में नहीं होगी तोड़फोड़, जानिए क्यों

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 17 फरवरी:
सेक्टर-4R के पटेल और प्रेम नगर की झुग्गियों में होने वाली तोड़फोड़ फिलहाल स्थगित कर दी गई है । गौरतलब है कि पिछले 3-4 दिनों से झुग्गी वाले लोग अपने मकानों की बचाने के लिए सड़कों पर उतर रहे थे। इसके लिए उन्होंने 13 फरवरी को DC को ज्ञापन भी सौंपा था। बावजूद उसके बाद भी उनके मन में उनको अपने घरों के टूटने का डर लगा हुआ था। इसी के चलते वो युवा कांग्रेसी नेता गौरव चौधरी से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे। गौरव चौधरी ने पहले भी उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते समय प्रशासन से यही मांग की थी कि सरकार को लोगों को बसाने का काम करना चाहिए ना कि उन्हें उजाड़ने का।
साथ ही साथ गौरव चौधरी ने कहा कि अगर सरकार इनके मकान तोड़ना ही चाहती है तो पहले इन सभी झुग्गी वालों को पुनर्वास का प्रबंध करे । मकान टूटने का डर कुछ इस तरह रहा कि झुग्गी के लोगों ने खाना तक त्याग दिया। छोटे बच्चों से लेकर बड़े-बूढ़े सभी की नींद उड़ी हुई थी। गौरव चौधरी ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि वो हर प्रकार से उन सभी झुग्गी वाले लोगों के साथ खड़े है जिन्हें उनकी मदद की जरूरत है ।
गौरव चौधरी सहित सुमित गौड़ आदि कांग्रेसी नेताओं ने इस मुद्दे को लेकर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से उस समय मुलाकात की जब वो फरीदाबाद जिले की कष्ट निवारण समिति की बैठक में आये थे। इन नेताओं ने उप-मुख्यमंत्री से यही गुज़ारिश की कि किसी भी प्रकार से इन गरीब झुग्गी वालों को उजाड़ने से रोका जाए। जिसको देखते हुए उप-मुख्यमंत्री इन नेताओं और झुग्गीवासियों की बातों को संज्ञान में लेते हुए सभी झुग्गी वाले लोगों से मिले ओर उनकी पूरी परेशानी जानी। दुष्यंत चौटाला ने सभी को आश्वस्त किया कि वो ऐसी कोई भी कार्यवाही नहीं होने देंगे जिससे कि किसी गरीब का घर उजाड़ जाए। और उप-मुख्यमंत्री ने अपना वादा पूरा भी किया ओर तोड़फोड़ की कार्यवाही को फिलहाल के लिए टाल दिया।
ये खबर सुनते ही सभी झुग्गी वालों ने युवा कांग्रेसी नेता गौरव चौधरी के यहां पहुंच कर उनका आभार प्रकट किया एवं उनके द्वारा झुग्गी वलों की हक की लड़ाई में कंधे से कंधा मिला कर उनके साथ खड़े रहने के लिए उनके धन्यवाद किया।
इस अवसर पर गौरव चौधरी ने कहा कि केवल यही नहीं वो आगे भी भविष्य में हर उस शख्स के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे जिन्हें उनकी मदद की जरूरत है ।

Related posts

शस्त्र लाइसेंस धारकों के खिलाफ पुलिस हुई सख्त, सैकड़ों शस्त्र लाइसेंस किए रद्द और सस्पेंड!

Metro Plus

सुमित गौड़ ने कांग्रेस आपके द्वार के तहत जानी राजीव कॉलोनी के लोगों की समस्याएं

Metro Plus

Manav Rachna के छात्रों ने सोसायटी इंटीरियर डिजाइन कॉम्पिटिशन एंड अवॉड्र्स के 20वें संस्करण में पुरस्कार जीता।

Metro Plus