Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

HighCourt के कहर का डर, MCF ने बैंक-OYO होटल सहित 8 यूनिट सील की।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 24 फरवरी:
हाईकोर्ट के कहर से बचने के लिए नगर निगम फरीदाबाद के अधिकारियों ने आज सीलिंग की बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया। बड़खल विधानसभा के अंतर्गत नेहरू ग्राउंड और NH-1 मार्किट में आज सुबह 8 बजे से ही पुलिस बल के साये में नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते ने Xen ओमबीर सिंह और JE सुमेर सिंह की देखरेख में सीलिंग की यह कार्यवाही की। इस सीलिंग टीम ने कुल 8 यूनिटों को सील किया जिनमें पंजाब एवं सिंध बैंक सहित OYO होटल और कई वॉच कंपनियों की दुकानें भी शामिल थी। सुबह-सुबह इस सीलिंग की कार्यवाही को इसलिए अंजाम दिया गया ताकि सीलिंग के दौरान विरोध स्वरूप कोई परेशानी पैदा ना हो। इससे पहले कल दो यूनिटों को सील किया गया था अर्थात 37 में से 27 यूनिट सील कर दी गई हैं और जो 27 यूनिट छोड़ी गई हैं वो यूनिट हैं जिन्होंने या तो CLU अप्लाई किया हुआ या उसके पैसे आवेदनकर्ताओं ने जमा करा रखे हैं।
ध्यान रहे कि सीलिंग के इस मामले को लेकर राज्य सरकार को हाईकोर्ट में अपनी ओर से जवाब दायर करना है। और निगम अधिकारियों को कोर्ट अवमानना का डर सता रहा है जिसके चलते यह कार्यवाही की गई है।
काबिलेगौर रहे कि वर्ष 2012 में नगर निगम प्रशासन को शिकायत दी गई थी कि NIT के NH-1, 2 व 3 एरिया में बहुत तेजी से अवैध निर्माण किए जा रहे हैं। इसके चलते भविष्य में लोगों को यहाँ पार्किंग की समस्या व Traffic जाम का सामना करना पड़ सकता है। उस समय निगम प्रशासन ने इस शिकायत पर कोई गौर नहीं किया। इसके बाद उपरोक्त जगह हो रहे अवैध निर्माणों की List हाईकोर्ट में एक याचिका के तौर पर दाखिल कर दी गई। वर्ष 2012 में दाखिल इस याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार एवं नगर निगम फरीदाबाद से जवाब तलब किया है। बताया गया है कि जवाब ना देने पर सरकार एवं निगम आयुक्त को अदालत में अवमानना का भी सामना करना पड़ सकता है। इससे निगम प्रशासन में हडकंप मचा हुआ है।

Related posts

Total Productive Maintenance is key operational activity of the Quality Management System to enhance the volume of production: J.P. Malhotra

Metro Plus

फरीदाबाद मॉडल स्कूल में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया

Metro Plus

भ्रष्टाचारियों व ईमानदारी के बीच है 2019 का चुनाव: कृष्णपाल

Metro Plus