Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

कोरोना के चलते यशपाल यादव वापिस फरीदाबाद, शुक्रवार को पुन: संभालेंगे पदभार।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 18 मार्च:
कोरोना ने जहां पूरी दुनिया में अपनी दहशत फैला रखी है, वहीं पहाडिय़ों और झरनों के बीचोंबीच बसा रमणीक पर्यटन स्थल मंसूरी भी इससे अछूता नहीं रहा। शायद यही कारण रहा कि मंसूरी की रमणीक वादियों में स्थित लाल बहादुर शास्त्री नेशनल अकादमी फॉर एडमिनिस्ट्रेशन (एलबीएसएए) में प्रशिक्षण पर गए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के दर्जन भर से ज्यादा अधिकारियों को अपना प्रशिक्षण बीच अधूरे में छोड़कर आना पड़ा।
इस प्रशिक्षण में गए फरीदाबाद के उपायुक्त यशपाल यादव को भी वापिस आना पड़ गया। श्री यादव अब शुक्रवार, 20 मार्च को पुन: अपना पदभार संभालेंगे। इसके बाद उम्मीद लगाई जा रही है कि वो फरीदाबाद में रूके हुए विकास कार्यों में तेजी आएगी। साथ ही कोरोना वायरस को लेकर शहर के लोगों को जागरूक करने के उपाय करेंगे ताकि शहर में इसका प्रकोप ना हो।

Related posts

सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाया गया तुलसी विवाह!

Metro Plus

Covid को लेकर DLF इंडस्ट्रीज एसोसिएशन करेगी बिजनेस समिट-2020 का आयोजन।

Metro Plus

Fogaat School के खिलाड़ी कबड्डी में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरे स्थान पर

Metro Plus