Metro Plus News
गुड़गांवफरीदाबादहरियाणा

सब्जी मंडी खुली रहेंगी, लोग ना हों परेशान!

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की खास रिपोर्ट
चंडीगढ़/फरीदाबाद, 19 मार्च:
कोरोना के चलते जैसे कि ये भ्रामक प्रचार फैलाया जा रहा है कि हरियाणा की सभी सब्जी मंडियां 31 मार्च तक बंद रहेंगी, ये गलत खबर है। सब्जी मंडियां पहले की तरह ही खुली रहेंगी और लोगों को सब्जी खरीदने में कोई परेशानी नही होगी। ये कहना है हरियाणा मार्किटिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक जे.गणेशन का।
उन्होंने इस बारे में स्पष्ट किया है कि हरियाणा में केवल उन्हीं अपनी सब्जी मंडियों और किसान बाजारों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं जोकि अनाधिकृत रूप से लगाई जा रही हैं। रेगुलर/नियमित सब्जी मंडियां पहले की तरह ही खुली रहेंगी जहां से आम जनता को सब्जी खरीदने में कोई परेशानी नहीं आएगी।
इसलिए लोगों को किसी भी प्रकार से डरने की जरूरत नहीं हैं।

Related posts

तहसीलदार कार्यालय का कर्मचारी बन सुरजकुंड मेले में घूम रहा था, धर दबोचा, टूरिज्म पर उठे सवाल!

Metro Plus

BJP विधायक मूलचंद शर्मा के खिलाफ हो सकती है FIR दर्ज, जानिए कैसे?

Metro Plus

अफवाहों से न घबराएं, एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं: राजेश नागर

Metro Plus