Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

सब्जी मंडी में हो रही है सब्जियों की ब्लैक मार्किटिंग, लोग सचेत रहें।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की खास रिपोर्ट
फरीदाबाद, 19 मार्च:
सब्जी मंडी 31 मार्च तक बंद रहने के भ्रामक प्रचार का मंडी के मुनाफेखोर ठेकेदारों और दुकानदारों ने आज जमकर फायदा उठाया और उठा भी रहे हैं। सब्जी मंडी के दुकानदार लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए मनमाने दामों में सब्जी बेचने में लगे हुए हैं। आलम यह है कि बाजार में उन्होंने सड़ी-गली सब्जियां तक भी मुंहमांगे दामों पर बेच डाली। परिणामस्वरूप लोगों को अब मंडी में सब्जी ही नहीं मिल पा रही है। वैसे सूचना आ रही है कि मंडी के चंद ठेकेदारों ने सब्जी की ब्लैक मार्किटिंग करने के लिए सब्जियों की अपने गोदामों में जमाखोरी करनी शुरू कर दी है।
वहीं दूसरी तरफ सब्जी मंडी के 31 मार्च तक बंद रहने की खबर फैलने के बाद ओल्ड फरीदाबाद मंडी, डबुआ सब्जी मंडी तथा बल्लभगढ़ सब्जी मंडी में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसके चलते सब्जी मंडी के साथ लगते रोड़ों पर भी वाहनों आदि के कारण भारी जाम लगा हुआ है।
ध्यान रहे कि कोरोना के चलते ये भ्रामक प्रचार फैलाया जा रहा है कि हरियाणा की सभी सब्जी मंडियां 31 मार्च तक बंद रहेंगी, ये गलत खबर है। सब्जी मंडियां पहले की तरह ही खुली रहेंगी और लोगों को सब्जी खरीदने में कोई परेशानी नही होगी। ये कहना है हरियाणा मार्किटिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक जे.गणेशन का।
उन्होंने इस बारे में स्पष्ट किया है कि हरियाणा में केवल उन्हीं अपनी सब्जी मंडियों और किसान बाजारों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं जोकि अनाधिकृत रूप से लगाई जा रही हैं। रेगुलर/नियमित सब्जी मंडियां पहले की तरह ही खुली रहेंगी जहां से आम जनता को सब्जी खरीदने में कोई परेशानी नहीं आएगी।
इसलिए लोगों को किसी भी प्रकार से डरने की जरूरत नहीं हैं और वो सचेत रहें।

Related posts

आरडब्लयूए पांच नंबर एम ब्लाक की 31 सदस्यीय टीम गठित

Metro Plus

कड़े मुकाबले के बीच एमआरईआई की टीम ने जीता चैलेंज

Metro Plus

कांग्रेस की परिवर्तन बस यात्रा 31 मार्च को अनाज मंडी बल्लभगढ़ में पहुंच रही है: शारदा राठौर

Metro Plus