Metro Plus News
दिल्लीराष्ट्रीय

बॉलीवुड अभिनेत्री राजेश्वरी दत्ता को पितृशोक

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
मुम्बई, 4 अप्रैल:
बॉलीवुड अभिनेत्री राजेश्वरी दत्ता बहुत बड़े सदमे में है क्योंकि उनके पिता दीपक कुमार दत्ता की कल सुबह दिल का दौरा पड़ने से अकस्मात मृत्यु हो गई है। राजेश्वरी दत्ता के पिता दीपक कुमार दत्ता की मृत्यु पर पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री ने भी दुःख प्रकट करते हुए कहा है कि ईश्वर उनको जल्द से जल्द इस सदमे से बाहर निकाले।
ध्यान रहे कि राजेश्वरी दत्ता के पिता हेमलता हैंडिक मेमोरियल इंस्टिट्यूट जोरहाट आसाम में 9 वर्ष तक प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत थे और 3 वर्ष पहले ही हेमलता हैंडिक मेमोरियल इंस्टिट्यूट से सेवानिवृत होकर अपनी बेटी राजेश्वरी दत्ता के साथ मुम्बई में ही रह रहे थे । राजेश्वरी दत्ता के पिता का जन्म 1 मार्च, 1944 को जोरहाट आसाम में हुआ था और पिछले कल ही 3 अप्रैल 2020 को अचानक हृदयगति रुक जाने के कारण उनकी मृत्यु हो गई।
यहां ध्यान रहे कि राजेश्वरी दत्ता ने बहुत से TV सीरियल में काम किया है, जैसे कि तुझसे है राब्ता zee tv के लिए, जमाई राजा zee tv के लिए, मेरी हानिकारक बीबी & TV के लिए और फिर जीने की तमन्ना है Sahara One चैनल आदि।

Related posts

चेक बाउंस होने पर भी मिलेगा पैसा, कानून में संशोधन का विचार कर रही सरकार

Metro Plus

BK के हार्ट सैंटर में मिलेगा सस्ते रेटों पर ईलाज, डायलिसिस हो रहा है फ्री: विपुल गोयल

Metro Plus

रोटरी क्लब संस्कार के सहयोग से चलाया जाएगा जरूरतमन्द वर्ग की महिलाओं के लिए सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण केन्द्र

Metro Plus