Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिरोटरीहरियाणा

रोटेरियन विजय जिंदल ने Dy. Distt. Governor नियुक्त हो रचा इतिहास, जानिए कैसे?

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद/नई दिल्ली, 21 अप्रैल:
ऐसा पहली बार हुआ है 17-18 सालों में, कोई…कोई आ जाए जो मेरे ख्यालों में। हर दिल जो प्यार करेगा नामक फिल्म में बॉलीवुड स्टॉर सलमान खान द्वारा गाए गए एक गाने की यह पक्तियां Rotary Distt.-3011 में आज एकदम फिट बैठती हैं।
जी हां, हम बात कर रहे हैं रोटरी इंटरनेशनल के अंतर्गत रोटरी डिस्ट्रिक-3011 की जहां डिस्ट्रिक गवर्नर (नॉमिनी) यानि DGN अनूप मित्तल द्वारा रोटरी के इतिहास में पहली बार एक नई पोस्ट बनाई गई हैं और वो पोस्ट है Dy. Distt. Governor की। DGN अनूप मित्तल द्वारा अपनी डिस्ट्रिक टीम में अपने बराबर का कद देते हुए उन्हें समायोजित करने के लिए इस नई पोस्ट को बनाया गया।
DGN अनूप मित्तल ने रोटरी डिस्ट्रिक में अपनी Powers का इस्तेमाल करते हुए अपने कार्यकाल के रोटरी वर्ष 2021-22 के लिए अपने दो शुभचिंतकों फरीदाबाद से रोटेरियन विजय जिंदल और रोहतक से रोटेरियन रवि गुगनानी को डिप्टी डिस्ट्रिक गवर्नर नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति पर रोटरी डिस्ट्रिक-3011 के सीनियर रोटेरियंस ने विजय जिंदल और रवि गुगनानी को मुबारकबाद दी है।

Related posts

बी.के.हाई स्कूल ने कराटे चैम्पियनशिप में मारी बाजी

Metro Plus

Manav Rachna विश्वविद्यालय में चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास पर कार्यशाला का आयोजन किया गया

Metro Plus

कोर्ट के चक्करों से बचने और ट्रैफिक चालान से सस्ते में छुटकारा पाने के लिए पढ़े पूरी खबर!

Metro Plus