Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

निगमायुक्त डा.यश गर्ग और महापौर ने कोराना राहत कोष में 37 लाख रूपये की राशि का चैक दिया।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 22 अप्रैल:
फरीदाबाद नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री कोराना राहत कोष में 37 लाख रूपये की राशि दान में दी है। निगमायुक्त सहित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने कोराना राहत कोष के लिए स्वेच्छा से अपने-अपने वेतन से दान की गई राशि का 37 लाख रूपये का डिमांड ड्राफ्ट निगम महापौर सुमन बाला और निगमायुक्त डा. यश गर्ग ने उपायुक्त फरीदाबाद को सौंपा है। निगम के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने जहां अपना एक दिन का वेतन राहत कोष के लिए दिया है तो वहीं अन्य कर्मचारियों व अधिकारियों ने अपने वेतन का 10 प्रतिशत से लेकर 50 प्रतिशत तक की कटौती मुख्यमंत्री कोराना राहत कोष के अपने वेतन से करवाई है।
निगमायुक्त डा. यश गर्ग ने कि निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा इस नेक कार्य के लिए उदारता से व स्वेच्छा से दिये गये दान के लिए उनकी मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि कोराना राहत कोष में 37 लाख रूपये की बड़ी राशि जमा करके नगर निगम की टीम ने कोराना के विरूद्ध चल रहे युद्ध को एक नई ताकत दी है।
निगमायुक्त डा. यश गर्ग ने कहा कि उन्हें इस बात पर बड़ा आत्मसंतोष व फ्रक है कि नगर निगम की पूरी टीम आपदा की इस विकट घड़ी में शहरवासियों को न केवल मूलभूत सुविधायें प्रदान करने, शहर को वायरस मुक्त करने के लिए सेनीटाईज व सफाई का कार्य करने के लिए जी-जान से जुटी हुई है बल्कि उसने गरीब जरूरतमंदों को उनके डोर-स्टेप पर बना हुआ खाना पहुंचाने का एक अनूठा अभियान चलाया हुए है।
उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे लाकडाउन के दौरान सरकार व जिला प्रशासन की हिदायतों की दृढ़ता से पालना करे और लाकडाउन के दौरान अपने घरों से बाहर न निकलें, जिससे कि इस महामारी को फैलने से रोका जा सके।

Related posts

कोरोना संक्रमित फरीदाबाद की एकमात्र महिला मरीज का देखो आज क्या हुआ?

Metro Plus

Lock Down का फायदा उठा Tution Fees के साथ ही कई Funds में बढ़ोतरी कर दी है स्कूल प्रबंधकों ने।

Metro Plus

बीके सीनियर सैकंडरी स्कूल बैडमिटन प्रतियोगिता का शुभारंभ

Metro Plus