Metro Plus News
Uncategorizedफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

मानव सेवा समिति ने किया आशा वर्कर्स का स्वागत।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
Faridabad, 28 अप्रैल:
LockDown में घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच करके डेटा इकट्ठा कर रही आशा वर्कर्स का आज रविवार को मानव सेवा समिति (महिला सेल) की ओर से सम्मान पट्टिका पहनाकर और तिलक लगाकर अभिनंदन किया किया गया।
इस अवसर पर महिला सेल की चेयरमैन उषा किरण शर्मा, राज राठी, रमा सरना, रेनू चतरथ, दिव्या चंदा, सुष्मिता व संदीप राठी ने आशा वर्कर्स के साहसिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए सभी लोगों से कहा कि वे इनके द्वारा किए जा रहे सर्वे कार्य में सभी इनको सहयोग और सम्मान प्रदान करें।
आशा वर्कर्स यूनियन की जिला सचिव सुधा पाल ने मानव सेवा समिति द्वारा पिछले एक महीने से लगातार जरूरतमंद भाई बहनों को दिए जा रहे भोजन व राशन के पैकेट देने के नेक कार्य की प्रशंसा करते हुए समिति की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर आशा वर्कर्स के लिए 150 मास्क और जरूरतमंदों को देने के लिए 10 राशन के पैकेट व 150 भोजन के पैकेट प्रदान किए गए।

Related posts

दिनेश रघुवंशी के समधी Dr. B.S. Dahiya की प्रार्थना सभा रविवार, 17 दिसम्बर को

Metro Plus

बारिश का ट्रेलर देख सहमे फरीदाबादी एनआईटी की कॉलोनियों का हुआ बुरा हाल

Metro Plus

शिरडी साई बाबा स्कूल का 10वीं एवं 12वीं का परीक्षा परिणाम में रहा शानदार प्रदर्शन

Metro Plus