Metro Plus News
फरीदाबाद

लोगों की भूख मिटा कोरोना को समाप्त करने में प्रयासरत है प्रोत्साहन वूमैन सोसाईटी।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 28 मई:
प्रोत्साहन वूमैन सोसाईटी, यह वह नाम है जो किसी पहचान का मोहताज नहीं हैं और आज शहर के हर व्यक्ति की जुबान पर है चाहे वो आम हो या खास। महिलाओं की यह संस्था प्रोत्साहन वूमैन सोसाईटी लगातार पिछले छह साल से समाजसेवा में बढ़-चढ़ कर अपना योगदान दे रही है। इस कड़ी में प्रोत्साहन ने जगह-जगह अनेक ठण्डे पानी की प्याऊ लगवा रखी है। जहां प्यासे लोग आकर अपनी प्यास को बुझाते है। इसके अतिरिक्त प्रोत्साहन ने अनेक चबूतरों का निर्माण करवा रखा है जहां आकर पक्षी अपनी भूख-प्यास मिटाते हैं।
प्रोत्साहन वूमन सोसाईटी ने सैक्टर-10 में एक नि:शुल्क चिकित्सालय/डिस्पेंसरी भी खोल रखी है जहां पर जरूरतमद लोगों की नि:शुल्क जांच होती है। ध्यान रहे कि प्रोत्साहन वूमैन सोसाईटी हर क्षेत्र में आगे बढ़कर कार्य कर रही है।
प्रोत्साहन वूमैन सोसाईटी की प्रधान मधु गुप्ता ने बताया कि वह कोरोना जैसी महामारी के दौर में पिछले दो महीने दिनों से गरीब परिवारों को कच्चे राशन में दाल, चावल, आटा, तेल, मसाले आदि लोगों तक पहुंचा रहे हैं।
मधु गुप्ता का कहना था कि वो इस कोरोना संकट की घड़ी में हर तरीके से प्रधानमंत्री मोदी के साथ हैं। उनके मुताबिक उनका एक ही लक्ष्य है कि सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए एकजुट होकर इस कोरोना महामारी के खिलाफ जंग लड़कर इसको हराया जाए ताकि देशवासी सुरक्षित रह सकें और देश का बचाव हो सके।

Related posts

Four Way Test – a philosophy – Rtn. J.P. Malhotra

Metro Plus

Homerton Grammar school की टीम ने जिला लेवल कबड्डी टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक

Metro Plus

फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए नगर निगम द्वारा लाईव टाक शो का आयोजन

Metro Plus