Metro Plus News
Uncategorizedफरीदाबादराजनीति

दुकानदारों ने किया व्यापार संगठन चावला कॉलोनी का गठन, अशोक मंगला संरक्षक और कैलाश चंद गर्ग प्रधान चुने गए।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
बल्लभगढ़, 30 मई:
व्यापारियों व दुकानदारों को अपनी समस्याओं को दूर करवाने के लिए शासन-प्रशासन के चक्कर ना काटने पड़े और समय पर उनकी समस्या बिना किसी परेशानी के दूर हो सके, इसके लिए चावला कालोनी, अग्रसेन बाजार के दुकानदारों ने पुन: व्यापार संगठन का दोबारा से गठन किया है।
व्यापार संगठन, अग्रसेन बाजार, चावला कालोनी के नाम से ही गठित इस संगठन का गठन करने के लिए चावला कॉलोनी के दुकानदारों द्वारा एक आम सभा का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से व्यापार संगठन के पूर्व प्रधान अशोक मंगला को संगठन का संरक्षक नियुक्त किया गया जबकि प्रधान कैलाश चंद गर्ग को बनाया गया। इसके अलावा संगठन में उप-प्रधान पद सौ प्रसाद भारद्वाज व वेदप्रकाश सपरा, महासचिव बलराम गर्ग, सह-सचिव कपिल गोयल, कोषाध्यक्ष योगेश सिंगला तथा सलाहकार जितेंद्र सिंगला, गौरव गुप्ता, संजय मित्तल व पवन मनचंदा को मनोनीत किया गया।
सभी व्यापारियों/दुकानदारों ने उपरोक्त सभी पदों के लिए अपनी सहमति देते हुए नव-नियुक्त पदाधिकारियों को पटका पहनाकर उनका स्वागत व अभिनन्दन किया।
उक्त बैठक में अशोक गुप्ता, महेश गोयल, मुकेश मंगला, अनिल गर्ग, सुरेश सिंगला, कन्हैया गर्ग, सतीश मंगला, हरीश गर्ग, सुरेंद्र जिन्दल, खेमचंद मंगला, नरेश मंगला, राहुल सिंगला, नीरज गर्ग आदि दुकानदार/व्यापारी विशेष रूप से उपस्थित रहे जिन्होंने व्यापार संगठन को मजबूत व एकजुट होकर कार्य करने का आश्वासन दिया।

Related posts

Hotel Atrium में सूरजकुंड Police ने जुआ खेलते 12 जुआरी धर दबोचे

Metro Plus

शहर के गणमान्य लोगों ने मनीश शर्मा का जन्मदिन नेत्रहीन लोगों के बीच मनाया

Metro Plus

HighCourt ने दिया सरकार को झटका, Haryana Administrative Tribunal पर लगाया स्टे

Metro Plus