Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया दशहरा पर्व

देश में मनाये जाने वाला हर पर्व कोई ना कोई संदेश देता है: दीपक यादव
नवीन गुप्ता
फरीदाबाद,21 अक्टूबर
: असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा हम सभी को यह याद दिलाता है कि हमने सत्य सदैव अपने साथ रखना है यह विचार विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर दीपक यादव ने आज स्कूल में आयोजित दशहरा पर्व पर कहे। इस मौके पर नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा रामायण का प्रदर्शन कर राम, लक्ष्मण, सीता का अभिनय किया गया एवं उनके वेशभूषा में बच्चों ने सबका मन मोहा।
इस अवसर पर दीपक यादव ने कहा कि स्कूल का मुख्य ध्येय शिक्षा के साथ साथ बच्चों को हर क्षेत्र मे परिपक्व बनाना है। उन्होंने कहा कि स्कूल समय-समय पर विभिन्न पर्वो को इसी तरह से धूमधाम से मनाता है ताकि स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चे इस बात को समझ सके कि भारत देश में मनाये जाने वाला हर पर्व कोई ना कोई संदेश देता है।
स्कूल की मुख्य अध्यापिका ज्योति चौधरी ने असत्य पर सत्य की जीत के पर्व विजय दशमी की महत्ता को बताते सच बोलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कार्यक्रम में बच्चों को दशहरा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
VIS_1

VIS_2

Related posts

पार्षद अपने वार्ड को सुंदर व स्वच्छ बनाने का पूरा प्रयत्न करें: सीमा त्रिखा

Metro Plus

पेट्रोल मूल्य वृद्धि, कांग्रेसियों ने फरीदाबाद में फूंका मोदी का पुतला

Metro Plus

कोरोना से घबराएं ना, घर में ही आईसोलेट होकर इलाज कराएं तथा वैक्शीन जरूर लगवाएं: जितेन्द्र यादव

Metro Plus