Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

स्नैचर को दबोचने वाले व्यक्ति को DCP ने कैश एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 17 जून:
पुलिस आयुक्त केके राव के दिशा-निर्देश पर आज DCP एनआईटी डॉ. श्री अर्पित जैन ने स्नैचर को दबोचने वाले बहादुर रोहित को 2000 रूपये कैश एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
जानकारी के मुताबिक 16 जून की शाम को रोहित पुत्र राजवीर सिंह जमाई कॉलोनी सेक्टर 49 गेट नंबर 3 सैनिक कॉलोनी से भाखरी की तरफ रात को करीब 8.30 बजे जा रहा था। रोहित अपने मोबाइल पर बात कर रहा था तभी उसके साइड में एक बाइक आकर रुकी और बाइक सवार रोहित के हाथ से मोबाइल छीन कर फरार हो गया। रोहित ने बहादुरी दिखाते हुए लिफ्ट लेकर आरोपी स्नैचर का पीछा किया और लोगों की मदद से आरोपी को कुछ ही दूरी पर धर दबोचा। वहां से रोहित ने पुलिस को फोन किया और पुलिस के मौके पर पहुंचने पर आरोपी को पुलिस थाना डबुआ के हवाले कर दिया।
इस पर थाना डबुआ पुलिस ने आरोपी मोहम्मद शाद पुत्र समसुद्दीन निवासी कलर कॉलोनी गांव धौज के खिलाफ थाना डबुआ में मुकदमा नंबर 217 आईपीसी की धारा 379ए के तहत दर्ज कर आज आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा दिया गया।
जब यह जानकारी पुलिस आयुक्त केके राव को मिली तो उन्होंने डीसीपी एनआईटी रोहित की बहादुरी के लिए उसको सम्मानित करने के निर्देश दिए। इस पर डीसीपी एनआईटी डॉ. अर्पित जैन ने बहादुरी का परिचय देने वाले बहादुर रोहित को आज अपने कार्यालय में बुलाकर उनकी हौसलाअफजाई करते हुए रोहित को 2000 रूपये कैश एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।

Related posts

घबराएं नहीं, गैस की कमी नहीं: DC आयुष सिन्हा

Metro Plus

HSVP की लापरवाही पर राइट टू सर्विस कमीशन सख्त, आवंटन प्रक्रिया में चूक पर दिए मुआवजे के आदेश

Metro Plus

दुष्यंत चौटाला ने किन दो शिकायतों पर दिए पुलिस जांच के आदेश? देखें!

Metro Plus