Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादराजनीति

डांस एकेडमी संचालकों ने एकेडमी खोलने को लेकर प्रदर्शन किया!

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 26 जून: लॉकडाउन की वजह से बेरोजगार हुए शहर के डांस एकेडमी संचालकों और कलाकारों ने सेक्टर-12 लघु सचिवालय पर प्रदर्शन कर जिला उपायुक्त के नाम सिटी मजिस्ट्रेट बलिना को ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर अतुल त्यागी ने बताया कि शहरभर की डांस एकेडमी पिछले तीन महीनों से बंद पड़ी है जिसके कारण एकेडमी के संचालक बेरोजगार हो गए हंै। सभी एकेडमी किराए की जगह पर बनी हुई है। एकेडमी संचालक किराया देने में अक्षम है। उन्होंने बताया कि सरकार एकेडमी खोलने के गाइडलाइन जारी करें जिससे एकेडमी संचालक एकेडमी चलाकर सक्षम बने।
अतुल त्यागी ने जिला उपायुक्त से गुहार लगाते हुए कहा कि जल्द ही सरकार उनके लिए निर्देश जारी नहीं करती है और दो-तीन महीने तक ओर अगर अकैडमी नहीं खुली है तो वह भी अपनी एकेडमी बंद कर देंगे और वह सड़क पर आ जाएंगे।
उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में काफी संख्या में म्यूजिक संस्थान हैं और बहुत सारे डांस एकेडमी हैं जो लॉकडॉन से बंद कर चुके हैं, क्योंकि वह किराया भरने में असमर्थ थे।
सभी एकेडमी संचालको ने सिटी मजिस्ट्रेट को आश्वासन दिया है कि जब भी हमारी एकेडमी खोली जाएंगी और बच्चे आएंगे तो सरकार द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का वे पूरी तरह पालन करेंगे और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन करेंगे।
इस मौके पर अंकुर त्यागी, अशोक, संजय, कसीना, सन्नी रावत, प्रिया दास, मानव, जयंत, अक्षय पांचाल, पंकज, राहुल, असलम, रोहित, ममता, प्रशांत, राजकुमार, राजेश आदि एकेडमी संचालक मौजूद थे।

Related posts

उद्योगपति आशीष जैन महामहिम राष्ट्रपति के साथ स्विट्जरलैंड के व्यापारिक दौरे पर

Metro Plus

रामा रामा होटल के मालिक मुकेश व सब-इंस्पेक्टर कृपाराम पर लगा पिस्टल दिखाकर अपहरण करने का आरोप

Metro Plus

नरेंद्र मोदी गरीबों के लिए चला रहे दर्जनों योजनाएं: राजेश नागर

Metro Plus