Metro Plus News
फरीदाबादरोटरीहरियाणा

Rotary Club Aastha ने मिशन जागृति को किया सम्मानित

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 29 जून:
मिशन जागृति टीम को रोटरी क्लब आस्था ने पूरे साल रक्तदान से संबन्धित कामों के लिए सम्मानित किया। रोटरी के प्रधान दीपक प्रसाद और डॉ० हेमंत अत्री ने कहा कि मिशन जागृति संगठन पिछले 13 सालों से लगातार बिना रूके सीमित संसाधनों के बावजूद भी काम कर रहा है।
इस मौके पर डॉ० हेमंत अत्री ने कहा की आज फरीदाबाद में अगर किसी संस्था के पास स्वंमसेवक है तो सबसे ज्यादा साथी मिशन जागृति के पास है। इस अवसर पर संस्था के साथी अनिल चौहान ने रक्त दान भी किया।
इस अवसर पर संस्था के विपिन शर्मा, महेश आर्य, दिनेश सिंह, विकास कश्यप भी मौजूद रहे। संस्था के संस्थापक प्रवेश मलिक ने बताया कि संगठन के सभी साथी आपस में एक परिवार कि तरह मिलकर समाज के लिए प्रशासन साथ मिल कर काम करते है इसलिए आज युवा वर्ग के साथ-साथ बड़े बुजुर्ग भी मिशन जागृति के साथ मिल कर काम कर रहे है और दूसरे जिलो और अलग-अलग राज्यों में भी लोग मिशन जागृति के साथ काम करना चाहते है।
इस मौके पर विपिन शर्मा ने रोटरी क्लब का धन्यवाद किया और कहा कि इस तरह के सम्मान से पूरी मिशन जागृति टीम का मनोबल बढ़ता है और हम आगे भी और जिम्मेदारी के साथ समाज के लिए काम करते रहेंगे। विपिन शर्मा ने लोगों से कहा कि ज्यादा से ज्यादा साथी मिशन जागृति के साथ जुड़ कर समाज के लिए काम करें।

Related posts

अभी और लटक सकते है MCF इलेक्शन

Metro Plus

सिख समाज ने बैसाखी का पर्व धूम धाम से मनाया

Metro Plus

एफएमएसियंस के छात्रों ने ऑक्सीग्लो कॉस्मेटिक्स का दौरा किया

Metro Plus