Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

हर व्यक्ति अपने जीवन में एक पौधा जरूर लगाएं: जसवंत पवार

Metro Plus से Jassi Kaur की रिपोर्ट
Faridabad News, 2 जुलाई:
पर्यावरण को लेकर सांसे मुहिम को आगे बढ़ाते हुए शाहपुर कला गांव में जसवंत पवार ने 15 पौधे लगाए। इस पौधारोपण की कमान गांव के युवाओं ने संभाली और गांव के युवाओं में पौधे लगाने को लेकर जबरदस्त उत्साह था।
इस मौके पर जसवंत पवार ने बताया कि हमने सांसे मुहिम को आगे बढ़ाते हुए 9 पीपल, 2 नीम, 2 जामुन, 1 पील्कन का पौधा लगाया और आज ही मैंने एक वटवृक्ष बरगदद्ध का पौधा भी अपने गांव चंदावली में लगाया। उन्होंने कहा कि इस पौधारोपण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी रही और शाहपुर कला निवासी युवा समाजसेवी रामकुमार ने पेड़ की देख-रेख पानी देने की पूरी जिम्मेदारी ली और कहा कि जब तक यह पौधे बड़े नहीं हो जाते मैं इनकी अच्छे से देखभाल करेंगे।
इस मौके पर समाजसेवी रामकुमार ने कहा कि सांसे मुहिम फरीदाबाद के अंदर पर्यावरण को लेकर सबसे अलग और सुंदर पहल है हर एक व्यक्ति अपने जीवन में एक पौधा जरूर लगाएं और जब तक वह पौधा वृक्ष नहीं बन जाता उसकी देखभाल करें और जो हमने आज अपने गांव में पौधे लगाए हैं मैं उनकी पूरी देखभाल करूंगा यह मैं दृढ़ संकल्प लेता हूं।
इस मौके पर जसवंत पवार, युवा समाजसेवी रामकुमार, प्रेम सिंह, राजू सरपंच, रविंद्र, राजू मेंबर, सुमित, अमर आदि उपस्थित रहे।

Related posts

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में ग्रैंड पेरेंट्स-डे का आयोजन

Metro Plus

SSB अस्पताल ने एक ही बार में सात स्टेंट लगाकर बचाई 59 वर्षीय विदेशी मरीज की जान!

Metro Plus

ई-स्कूटर से आसान होगा सफर, दिव्यांगजनों को मिला आत्मनिर्भरता का सहारा: कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus