Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

निगमायुक्त यश गर्ग का आदेश, सभी हॉस्पिटल दिन में दो बार करें कोरोना रिपोर्ट अपडेट।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 6 जुलाई
: नगर निगम के आयुक्त यश गर्ग ने कहा कि सभी प्राइवेट व सरकारी अस्पताल कोरोना पॉजिटिव मरीजों से संबंधित जानकारी को प्रतिदिन वन मैप पोर्टल पर दिन में दो बार अवश्य अपडेट करें, ताकि अन्य मरीजों के लिए सुविधाओं संबंधित जानकारी अपडेट रहे।
श्री गर्ग सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में ईएसआई अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग के डाक्टर्स व प्राइवेट अस्पतालों के डॉक्टर्स की मीटिंग को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उपायुक्त यशपाल व स्मार्ट सिटी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी गरिमा मित्तल व अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोनिका गुप्ता तथा अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान उपस्थित थे।
आयुक्त यश गर्ग ने कहा कि सभी अस्पताल कोरोना मरीजों से संबंधित पूर्ण जानकारी, उनके स्वास्थ्य संबंधी विवरण की भी जानकारी जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएं। इसके अलावा कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों को प्लाजमा डोनेशन के लिए जागरूक करें तथा जिला में ब्लड बैंक की तरह प्लाज्मा बैंक की भी स्थापना की जाए, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों के लिए प्लाज्मा उपलब्ध रहे। इसके लिए एक मैकेनिज्म क्रिएट करें ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर अधिक से अधिक लोगों का इलाज प्लाज्मा से इलाज करना संभव हो सके।
उपायुक्त यशपाल ने कहा कि प्लाज्मा डोनेशन के लिए जिला रेडक्रॉस सोसाइटी को नोडल एजेंसी बनाया जाएगा और यह नोडल एजेंसी प्लाज्मा डोनेट करने वाले लोगों को सभी प्रकार की मदद उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि प्लाज्मा बैंक को ईएसआई में स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों से प्लाज्मा डोनेट करने के लिए वालंटियर संपर्क करेंगे तथा उन्हें जागरूक भी करेंगे। सभी प्राइवेट अस्पताल मरीज के स्वास्थ्य संबंधी पूरी हिस्ट्री प्रशासन को उपलब्ध करवाएं ताकि वॉलिंटियर के माध्यम से डोनेट करने में सक्षम लोगों से संपर्क किया जा सके।
डॉ गरिमा मित्तल ने कहा कि सभी हस्पताल प्रतिदिन की कोरोना मरीजों से संबंधित सूचना पोर्टल पर अवश्य अपडेट करें तथा इसके अलावा ईमेल के माध्यम से भी सूचना स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध करवाएं, ताकि कोरोना के नए मरीजों को समय पर अस्पतालों में सुविधाजनक तरीके से दाखिल करवाना सुनिश्चित करना संभव हो पाए। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉक्टर आरएस पुनिया, उप सिविल सर्जन डॉ राम भगत, ईएसआई अस्पताल से डॉक्टर असीम दास व डॉक्टर मनीषा शर्मा सहित विभिन्न अस्पतालों से डॉक्टर उपस्थित थे।

Related posts

आखिर क्या कारण रहा जो राजेश नागर को निगमायुक्त को फोन मिलाना पड़़ा?

Metro Plus

आखिरकार BJP को हरियाणा में सरकार बनाने की इतनी जल्दी क्यों थी?

Metro Plus

Manav Rachna विश्वविद्यालय में चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास पर कार्यशाला का आयोजन किया गया

Metro Plus