Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

6 अगस्त के संसद घेराव में हरियाणा की 15 हजार महिलाएं लेंगी भाग: रंजीता मेहता


महिला कांग्र्रेस की जिला जिला स्तरीय बैठक में कोऑर्डीनेटर रंजीता ने महिलाओं से किया संघर्ष का आह्वान
नवीन गुप्ता/देशपाल सौरोत
पलवल, 2 जुलाई
: हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव एवं दक्षिण हरियाणा के 6 जिलों की कोऑर्डीनेटर रंजीता मेहता ने भाजपा सरकार को पूर्णरूप से फेल की संज्ञा देते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा आम, गरीब, किसान, शोषित, महिलाओं, युवा व गरीबों की आवाज को प्रमुखता से उठाते हुए जनता की आवाज को बुलंद किया है तथा इसी को आधार बनाकर आगामी 6 अगस्त को महिला कांग्रेस के बैनर तले संसद का घेराव किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले इस विशाल प्रदर्शन में हरियाणा की महिलाओं की बड़ी भागीदारी होगी व हरियाणा प्रदेश के कोने-कोने से लगभग 15 हजार महिलाएं उक्त संसद घेराव में बढ़-चढ़कर भाग लेंगी। कार्यक्रम को लेकर प्रदेश की महिला कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी है तथा प्रदेश को चार जोन में बांट जिला स्तर पर बैठकों को दौर शुरू किया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को इस आंदोलन से जोड़ा जा सके। रंजीता मेहता गुरूवार को पलवल के हूडा सैक्टर दो स्थित महिला कांग्रेस के जिला कार्यालय आयोजित बैठक को संबोधित करने के उपरांत पत्रकारों को संबोधित कर रहीं थी। बैठक की अध्यक्षता महिला कांग्रेस पलवल की जिलाध्यक्ष सविता चौधरी ने की जबकि इस मौके पर प्रदेश महासचिव एवं जिला प्रभारी रेणु चौहान भी मुख्य रूप से मौजूद थीं। इस अवसर पर पलवल जिले की महिलाओं द्वारा उनका गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत किया।
महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता एवं चंडीगढ़ स्थित हैडक्वार्टर इंचार्ज रंजीता मेहता ने कहा कि केन्द्र सरकार के एक वर्ष व हरियाणा सरकार के आठ माह के शासनकाल में देश व प्रदेश के लोगों को सिवाय झूठे वायदों के और कुछ नही नसीब हुआ है। अच्छे दिनों की बात कह लोगों को गुमराह कर वोट बटोरने वाली भाजपा ने अपने शासनकाल में लोगों को जहां महंगाई का तोहफा दिया है वहीं सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टचार बढ़ा है। महिलाओं के साथ बदसलूकी, अपहरण, छेड़छाड़ व बलात्कार जैसे खिनौने पाप की वारदातों में बढ़ोतरी हुई है वहीं पैट्रोल व डीजल के भाव बढ़ाकर महंगाई की भट्टी में घी डालने का काम किया है।
देश के 29 राज्य व सात केन्द्र शासित प्रदेश के लोगों के लिए आज अच्छे दिन केवल सपने बनकर रह गए हैं। उन्होंने कहा कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की बात कहने वाली भाजपा जहां आज अपने वायदे से पीछे हट रही है वहीं जमीन अधिग्रहण का काला अध्याय लाकर किसानों के साथ विश्वासघात करने का काम किया है। उन्होंने इस बिल को जीवन अधिगृहण अध्यादेश का नाम देते हुए कहा कि इस बिल के आने के बाद किसान का जीवन पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा। जनहित से जुड़े इन्हीं मुद्दों को लेकर 6 अगस्त को महिलाएं संसद का घेराव करेंगी।
पलवल जिले की प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव रेणु चौहान ने अपने संबोधन में संघर्ष का आह्वान करते हुए कहा कि जिंदा कौम पांच वर्ष का इंतजार नहीं करती हैं तथा वह संघर्ष के लिए तैयार रहें। तमाम कांग्रेस पार्टी उनके सुख-दुख में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि आज की महिला किसी से पीछे नहीं है बस जरूरत है तो उसे अपने अंदर छुपी शक्ति को पहचानने की। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब-जब भी महिलाओं ने अपनी आवाज को बुलंद किया है तब-तब देश व प्रदेश में बड़े परिवर्तन सामने आए हैं और पलवल व फरीदाबाद की महिलाएं अब जागृत हो चकीं हैं तथा वह उक्त प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर भाग लेंगी।
कार्यक्रम की आयोजक महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सविता चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा विश्वास दिलाया कि संघर्ष के इस दौर पर लोगों को न्याय दिलाने के लिए पलवल की महिलाएं अगुवा की भूमिका आदा करेंगी।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष ऊषा गौतम, सुनीता चौधरी, अंजू, ललिता, आरती, संता, सुनीता डागर, रेशम तेवतिया, हेमलता, कुसुमलता, प्रीति, राज, खुशबू, पूजा, अनीता व गुुड्डी आदि अनेकों महिलाएं मौजूद थी।

Related posts

Manav Rachna शैक्षणिक संस्थान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग और ध्यान सत्र का आयोजन हुआ

Metro Plus

The Modern School में उपायुक्त द्वारा पौधारोपण किया गया

Metro Plus

Manohar Lal addressing the gathering after distribution of aids and appliances to physically challenged persons in a function at Karnal

Metro Plus