Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल का 12वीं की CBSE परीक्षा में शत-प्रतिशत रिजल्ट

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 13 जुलाई:
विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन को जारी रखते हुए इस वर्ष भी CBSE की कक्षा 12वीं में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम हासिल किया। परीक्षा में स्कूल के तीनों स्ट्रीमस् के कुल 64 छात्रों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा में रशिका त्यागी ने 87.8 प्रतिशत, जहानवी ने 85 प्रतिशत, तन्नु भाटी ने 82.2 प्रतिशत, गरिमा ने 80.4 एवं धनिशा ने 79.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन धर्मपाल यादव, डॉयरेक्टर दीपक यादव, शमी यादव, अकेडमिक डॉयरेक्टर सीएल गोयल एवं प्रधानाचार्य श्रीमती कुलविंदर कौर, योगेश चौहान एवं सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं ने खुशी जाहिर करते हुए सभी विद्यार्थियों को उनके बेहतर और सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
खुशी जाहिर करते हुए चेयरमैन धर्मपाल यादव ने कहा कि स्कूल के द्वारा शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम प्राप्त करना उनके लिए बड़े गर्व की बात है और इसके लिए स्कूल का मेहनती, कुशल और अनुभवी अध्यापक और स्टॉफ मेंबर बधाई के पात्र हैं। श्री यादव ने छात्रों के अभिभावकों द्वारा मिलने वाले सहयोग के लिए भी उनका धन्यवाद किया।
इस अवसर पर स्कूल के डॉयरेक्टर दीपक यादव ने कहा कि उन्हें बेहद खुशी है कि छात्रों ने अपनी मेहनत और लगन से परीक्षा पास की और शत-प्रतिशत रिजल्ट हासिल किया। वे सभी छात्रों के बेहतर भविष्य की कामना करते हैं। दीपक यादव ने इस सफलता का श्रेय अध्यापकों और स्कूल स्टॉफ को देते हुए यह आश्वासन दिया कि आगे भी स्कूल के परीक्षा परिणामों को शत-प्रतिशत पर सुनिश्चित किया जाएगा।
श्री यादव ने कहा कि उनका हमेशा से ही यह लक्ष्य रहा है कि छात्रों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए एक बेहतर वातावरण उपलब्ध हो जिससे छात्रों की प्रतिभा का संपूर्ण सृजन हो सके। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते अभी स्कूल चालू नहीं हैं, लेकिन छात्रों को ऑनलाइन क्लॉस के जरिए इस आपदा से निपटा जा रहा है। स्कूल पूरी तरह से नए सत्र के लिए तैयार है और उन्हें आशा है कि जल्द ही कुछ गाइडलाइन्स के साथ स्कूल अपने पूरे पोटेंशियल के साथ शुरू होंगे।
श्री यादव ने कहा कि इसके साथ ही पिछले अन्य वर्षों की भांति भी छात्राओं के शिक्षा स्तर को सुधारने के लिए छात्रवृति और मुफ्त एडमीशन की सुविधा रखी गई है। इसके अतिरिक्त भी स्कूल मैनेजमेंट कुछ अन्य योजनाओं पर भी काम कर रही है। साथ ही मेरिट प्राप्त छात्रों को दी जाने वाली स्कॉलरशिप को भी बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है, ताकि कोरोना महामारी के दौरान आर्थिक रूप से प्रभावित हुए अभिभावकों को कुछ और राहत मिल सके।
श्री यादव ने कहा कि इस अवसर पर वे सभी स्कूल अध्यापकों, स्टॉफ व अन्य सदस्यों को हार्दिक धन्यवाद करते हैं और छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।

Related posts

कृष्णपाल गुर्जर ने अधिकारियों को पढ़ाया विकास का पाठ, जानें कैसे?

Metro Plus

NSUI के अध्यक्ष सन्नी बादल ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Metro Plus

समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगा स्लेजहैमर फाऊंडेशन: प्रदीप मोंहती

Metro Plus