Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

मानव सेवा समिति द्वारा 74वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

Metro Plus से Jassi Kaur की रिपोर्ट
Faridabad News, 16 अगस्त:
प्रमुख सामाजिक संस्था मानव सेवा समिति के मानव परिवार ने सैक्टर-10 स्थित कार्यालय मानव भवन पर तिरंगा झंडा फहराया।
इस अवसर पर महिला सेल की चेयरमैन उषा किरण शर्मा ने महिला सदस्यों के साथ सारे जहां से अच्छा, हिंदुस्ता हमारा व ए मेरे वतन के लोगों आदि देश भक्ति के गीत गाए। जिस पर सभी उपस्थित सदस्यों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम उद्घोष से उनका साथ दिया।
ध्वजारोहण कार्यक्रम में उपस्थित पवन गुप्ता, कैलाश शर्मा, अरूण बजाज, सुरेंद्र जग्गा, सुरेश गोयल, राज राठी, बांकेलाल सितोनी, जगदीश शर्मा, अनूप गुप्ता, वाई.के माहेश्वरी, अमर बंसल, रोशन लाल बोरड, प्रेम पसरीजा, अमर खान, जितिन गौड़, अनिल गर्ग, रेनू चतरथ, सुष्मिता भौमिक, सरोज बाला ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Related posts

शहीदों के त्याग और बलिदान के बाद भारत देश स्वतंत्र हुआ था: नवीन चौधरी

Metro Plus

स्कूली बच्चों की मैराथन के साथ DC जितेन्द्र यादव की अध्यक्षता में हुई योगा की फाइनल रिहर्सल।

Metro Plus

राजीव गांधी ने युवाओं को 18 साल की उम्र में वोट डालने का अधिकार दिया: शारदा राठौर

Metro Plus