Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

कैंसर बीमारी से बचाव हेतु स्वास्थ्य संगठन व संस्थाओं को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए: उपायुक्त

Metro Plus से Jassi Kaur की रिपोर्ट
Faridabad News, 25 सितंबर:
कैंसर एक घातक बीमारी है। जिसकी रोकथाम के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ जन-जागरूकता अभियानों को चलाया जाना बेहद जरूरी है। यह विचार उपायुक्त यशपाल ने सरकोमा कैंसर केयर फाउंडेशन, नई दिल्ली के निदेशक पंकज बागा द्वारा उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में इस संबंध में उनसे की मुलाकात में विचार विमर्श करते हुए कहे।
इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचाव हेतु स्वास्थ्य संगठन, संस्थाओं एवं इकाइयों को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए ताकि जन जागरूकता अभियान के माध्यम से आमजन को इस बारे जागरूक किया जा सके।
इस मौके पर सरकोमा कैंसर केयर फाउंडेशन के निदेशक पंकज बागा ने उपायुक्त को इस बारे बताया कि कल 26 सितम्बर शनिवार शाम 7.30 बजे देश-विदेश के जाने-माने कैंसर चिकित्सकों एवं विशेषज्ञों के साथ मिलकर एक वेबनार का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कैंसर से बचाव के लिए इजाद की गई नई प्रोटोन थैरेपी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देकर आमजन को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस बारे सम्बंधित व्यक्ति 8368965522 पर अपना समय रहते रजिस्ट्रेशन करवा कर इस वेबनार के माध्यम से कैंसर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी का लाभ ले सकते हैं।

Related posts

शहर के विकास को लेकर ढेसी ने अधिकारियों की मीटिंग लेकर क्या कहा?

Metro Plus

लूट की वारदात को देने वाली नौकरानी व उसके प्रेमी को क्राइम ब्रांच ने मात्र 48 घंटों में किया गिरफ्तार।

Metro Plus

अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए जैन बंधुओं ने लाखों का योगदान देकर कीर्तिमान स्थापित किया।

Metro Plus