Metro Plus News
फरीदाबाद

DTP इंफोर्समेंट ने देखो आज कहां-कहां कहर बरपाया?

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 25 सितंबर:
जिला नगर योजनाकार यानि डीटीपी इंफोर्समेंट एंड विजीलेंस नरेश कुमार द्वारा पिछले कुछ समय से जिस प्रकार रोजाना कहीं ना कहीं बड़े पैमाने पर तोडफ़ोड़ की कार्यवाही की जा रही है, उससे अवैध कालोनी काटने वालों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इसी क्रम में आज डीटीपी नरेश कुमार की टीम ने गांव खंदावली व भनकपुर की राजस्व सम्पदा में 3 अवैध कालोनियां जोकि लगभग 8 एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही थी, में जिला प्रशासन की मदद से तोडफ़ोड़ की कार्यवाही की गई।
इस तोडफ़ोड़ की कार्यवाही के दौरान अवैध कालोनियों में बनाये गये रोड़ नेटवर्क के अलावा 8 रिहायशी निर्माण, 1 डीलर ऑफिस, 4 दुकानें व 30 डीपीसी/बाउंड्रीवाल में तोडफ़ोड़ की कार्यवाही की गई। उक्त अवैध कालोनी रामसिंह प्रॉपर्टी डीलर, आस मोहम्मद प्रॉपर्टी डीलर एवं शाहिद खान प्रॉपर्टी डीलर द्वारा विकसित की जा रही थीं, जिनके खिलाफ विभाग द्वारा पहले ही एफआईआर दर्ज करवाई जा चुकी है। ये तीनों ही प्रोपर्टी डीलर जमानत पर बाहर हैं। ये प्रोपर्टी डीलर अवैध कालोनी काटकर उसमें प्लाट बेचते हैं इसलिए डीटीपी इंफोर्समेंट नरेश कुमार ने लोगों से अपील की है कि वे इन प्रोपर्टी डीलरों से जमीन की किसी भी प्रकार की खरीद-फरोख्त न करें। इनके द्वारा काटी गई कालोनी में पहले भी विभाग द्वारा कई बारे तोडफ़ोड़ की कार्यवाही अमल में लाई जा चुकी है।
ध्यान रहे कि डीटीपी इंफोर्समेंट एंड विजीलेंस विभाग ने आजकल भू-माफियाओं के खिलाफ एक अभियान चलाया हुआ है जिससे सामान्य जनता में एक संदेश दिया जा रहा है कि अवैध कालोनियों में प्लॉट खरीदना कितना नुकसानदायक साबित हो सकता है। विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाकर शहर मे पनप रहीं अवैध कालोनियों व निर्माणों को शुरूआती दौर में ध्वस्त किया जा रहा है। यह कार्यवाही शहरी क्षेत्र व नियंत्रित क्षेत्र अधिनियम के तहत की गई है। तोडफ़ोड़ की कार्यवाही के दौरान भीम सिंह, चौकी इंचार्ज सिकरौना पुलिस बल के साथ व अजरूद्दीनए जेई भी मौके पर मौजूद थे।
तोडफ़ोड़ की इस कार्यवाही के दौरान डीटीपी नरेश कुमार ने बताया गया कि विभाग द्वारा की जा रही तोडफ़ोड़ में अभी आगे और सख्ती बरती जायेगी ताकि अवैध कालोनी काटने व उसमें निर्माण करने वाले मंसूबे पूरे न हो सकें और समय रहते पनप रहे अवैध निर्माण को तोड़ा जा सके।
उन्होंने यह भी बताया जाता है कि सभी अवैध कालोनियों में जन-साधारण को जागरूक करने के लिए चेतावनी बोर्ड भी लगाये जा चुके हैं। उन्होंने आम जनता से अनुरोध है कि अवैध कालोनियों में भू-माफियाओं के बहकावे में आकर प्लॉट ना खरीदें व अपनी मेहनत की कमाई को बर्बाद ना होने दें। क्योंकि अवैध कालोनी में सरकार द्वारा किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं दी जाती है। कोई भी अवैध कालोनी में निर्माण करने से पहले सरकार से नियमानुसार अनुमति लें। अवैध कालोनी में नर्माण को किसी भी समय अधिनियम के प्रावधान में गिराया जा सकता है।

Related posts

भाजपा नेता का अवैध निर्माण चल रहा है कनातों के साये में

Metro Plus

हरियाणा सिविल सेवा के 9 अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी

Metro Plus

World Bank Team @ DLF Industries Association

Metro Plus