Metro Plus News
फरीदाबाद

गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने और अमीर दिखाने के चक्कर में करता था स्नेचिंग।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 16 अक्टूबर:
क्राइम ब्रांच-48 की टीम ने सौरव को लूट और चोरी के मुकदमों के तहत गिरफ्तार किया है। आरोपी सौरव फतेहपुर तगा के रहने वाला है। पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड को दिखाने के लिए कि वह बहुत अमीर है, उसने अपने साथियों आकाश और धर्मेन्द्र के साथ मिलकर 4 सितम्बर को सेक्टर-55 में एक व्यक्ति से कट्टे के बल पर मोबाइल और पर्स छीन लिया था।े
पुलिस टीम द्वारा मोबाइल व वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल व 4000 रुपए नगद बरामद किए गए।
आरोपी पर स्नेचिंग और लूट के 2 मुकदमे फरीदाबाद में दर्ज है। उसने बताया कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड को दिखाने के लिए कि वह बहुत अमीर है इसलिए इन वारदातों को अंजाम देता था।
आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है तथा उसके साथियों आकाश और धर्मेन्द्र की तलाश की जा रही है।

Related posts

बिल्डिंग इंस्पेक्टर और BJP पार्षद का झगड़ा सड़कों पर, भाजपा पार्षद के धरने-प्रदर्शन को हाईजैक किया कांग्रेसियों ने!

Metro Plus

आजादी के शहजादे संस्था ने स्वतंत्रता सैनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जंयती मनाई

Metro Plus

जो काम विगत सरकारें नही कर पाई वो काम सूबे की मौजूदा सरकार ने किए

Metro Plus