Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

देश को आजादी दिलाने में स्वतंत्रता सेनानी बीडी गुप्ता ने किया कड़ा संघर्ष: यादव

Metro Plus से Jassi Kaur की रिपोर्ट
भिवानी, 5 नवम्बर:
स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व मुख्यमंत्री बनारसी दास गुप्ता के 104वें जन्मदिन पर स्थानीय हांसी रोड़ स्थित बीडी गुप्ता पार्क में स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी कल्याण संगठन द्वारा धूमधाम से मनाया गया।
इस समारोह में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र पाल यादव के मार्ग दर्शन में उपस्थित सदस्यों ने स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व मुख्यमंत्री बनारसी दास गुप्ता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र पाल यादव ने स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व मुख्यमंत्री बनारसी दास गुप्ता के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बनारसी दास गुप्ता का जन्म 5 नवम्बर 1917 को गांव मानहेरू में हुआ था। वे एक स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ और समाज सेवी थे। वे 1 दिसम्बर 1975 से 30 अप्रैल 1977 तक तथा पुन: 22 मई 1990 से 12 जुलाई 1990 तक हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी होते हुए सामाजिक, राजनीतिक एवं सार्वजनिक जीवन को अपने अंदाज में जिया। बनारसी दास गुप्ता हिन्दी भाषा के पक्षधर और यथार्थवादी आदर्श जननायक थे। उन्होंने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाकर हरियाणा की प्रगति में अपना बहुमूल्य योगदान दिया था। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी होते हुए बीडी गुप्ता ने देश को आजादी दिलाने के लिए कड़ा संघर्ष किया।
इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश किराड़ व जिला प्रधान बलराज सिवाड़ा ने बीडी गुप्ता के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें उनके द्वारा दिखाए हुए मार्ग पर चलना चाहिए।
इस अवसर पर एडवोकेट शिवकुमार बेडवाल, रणबीर सांगवान, पप्पू बामला, रामअवतार गुप्ता, राजेन्द्र वर्मा, बबलू कोंट, सुरजभान बामला, बजरंग गुजरानी, राजेश रोहनात, सुभाष बामला, रामपाल यादव, सतपाल घुसकानी, जयबीर फौजी, विद्यानंद बिरण, मदनलाल डाबला अनेक सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

सर्वजातीय परिचय सम्मेलन के पहले दिन 35 जोड़ों ने आपस में विवाह करने की सहमति जताई

Metro Plus

लगातार बढ़ रहे पैट्रोल के दामों को लेकर युवा कांग्रेस ने किया भैंसा बुग्गी पर बैठ कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Metro Plus

Dr. Partap Chauhan ने टेक्सास में NAMA कॉन्फ्रेंस में लिया हिस्सा व NAMA के डॉयरेक्टर व आयुष विद्वानों से कि मुलाकात

Metro Plus