Metro Plus News
उद्योग जगतफरीदाबाद

श्रम विभाग द्वारा कोविड-19 हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है: डूडी

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 1 दिसंबर: कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए श्रम विभाग द्वारा बीते कई दिनों से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में श्रम विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, मजदूर संगठनों, विभिन्न कंपनियों के अधिकारियों और ऑटो रिक्शा के ड्राइवरों को शामिल किया जा रहा है। यह कहना है डिप्टी लेबर कमिश्रर यानि डीएलसी अजयपाल डूडी का।
डीएलसी अजयपाल डूडी ने बताया कि कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से इस अभियान को श्रम विभाग द्वारा शुरू किया गया है और इस अभियान को भविष्य में भी जारी रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि जागरूकता अभियान की इस मुहिम में उन्हें श्रम संगठनों, कंपनी के अधिकारी व ऑटो रिक्शा चालकों का विशेष सहयोग मिल रहा है। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि वे कोविड-19 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी को हासिल कर इससे संबंधित सभी निर्देशों का समय रहते पालन करें ताकि कोविड-19 के संभावित बुरे प्रभाव से बचा जा सके।
डीएलसी अजय पाल डूडी ने बताया कि अब तक कोरोना के मरीजों की रोकथाम हेतु श्रम संगठन और कंपनियों के सहयोग से जो अभियान चलाया गया था वह अब दोबारा से लगातार क्रमवार शुरू किया जा रहा है। इससे पहले उन्होंने सेक्टर-28 के शाही एक्सपोर्ट कंपनी के अधिकारियों, हिंद मजदूर किसान पंचायत के साथ मिलकर अभियान चलाएं।
उन्होंने कहा कि औद्योगिक संगठनों में कोविड-19 के संभावित बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए इस अभियान को सफल बनाने के लिए आमजन से अपील की जा रही है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि सभी के सांझा प्रयासों से कोविड-19 के बढ़ते प्रभाव को रोका जा सकेगा।

Related posts

FMS में नव-सत्र का शुभारम्भ हवन यज्ञ के साथ किया गया

Metro Plus

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

Metro Plus

बडख़ल विधायिका के पार्क को जेसीबी से खोद कर तहस- नहस करेंगे धर्मवीर भड़ाना

Metro Plus