Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

सरकार द्वारा लगवाया जाएगा कोविड-19 का टीका: SDM अपराजिता

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
बल्लभगढ़, 2 दिसंबर:
कोविड-19 का टीका सरकार द्वारा लगवाया जाएगा जिसका डाटा परिवार पहचान पत्र से ही लिया जाएगा, यह कहना है एसडीएम अपराजिता का। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अब तक परिवार पहचान पत्र नहीं बनवाया है, वह जल्द से जल्द अपना परिवार पहचान पत्र बनवा लें ताकि कोविड-19 का टीका समय रहते लगवाया जा सकें।
एसडीएम अपराजिता ने बताया कि कोरोना वैश्विक महामारी के संक्रमण से बचाव हेतु यह टीका सर्वप्रथम 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों और 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गो तथा जो लोग एक से अधिक गंभीर बीमारियों (Comorbidity) से ग्रस्त हो उनको लगवाया जाएगा। ऐसे लोगों को टीका लगवाने हेतु उनका ब्यौरा परिवार पहचान पत्र से प्राप्त किया जाएगा।

Related posts

लोहड़ी संस्कृति और उल्लास का पर्व है: डॉ० अशोक तंवर

Metro Plus

फरीदाबाद में बनाए गए मतगणना केंद्रों पर थ्री लेयर सिक्योरिटी से सुरक्षा रहेगी चौक चौबंद: पुलिस आयुक्त

Metro Plus

परमजीत चावला बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित

Metro Plus