Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

पृथ्वी पर उपलब्ध समस्त ऐश्वयों के स्वामी हैं महाराजा अग्रसेन: कथावाचक नर्मदा शंकर

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
बल्लभगढ़, 24 सितंबर:
महाराजा अग्रसेन साक्षात भगवान हैं तथा पृथ्वी पर उपलब्ध समस्त ऐश्वयों के स्वामी हैं। अग्रवाल समिति बल्लभगढ़ द्वारा महाराजा अग्रसेन की 5146वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित महाराजा अग्रसेन की संपूर्ण कथा में जयपुर से पधारे कथावाचक नर्मदा शंकर ने भक्ति एवं ज्ञान यज्ञ में श्रोताओं को डुबो दिया।
समिति के अध्यक्ष जितेंद्र सिंगला एवं कोषाध्यक्ष घनश्याम मित्तल ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि कथा में महाराजा अग्रसेन का जन्म, उनका महाभारत युद्ध में पांडवों की ओर से युद्ध करना, युद्व में अग्रसेन के पिता वल्लभसेन का भीष्म पितामह के हाथों द्वारा वीरगति को प्राप्त होना इत्यादि प्रसंगों को सुनाया गया।
समिति के महासचिव लोकेश अग्रवाल एवं सचिव पंकज सिंगला ने बताया कि कथा में आज महाराजा अग्रसेन का विवाह मां माधुरी के साथ संपन्न होगा। कथा में अग्रवाल समिति बल्लभगढ़ की महिला इकाई के साथ-साथ आसपास के कालोनियों की महिलाओं से हॉल खचाखच भरा हुआ था। कार्यक्रम का मंच संचालन समिति के प्रवक्ता ललित गोयल ने किया।
कार्यक्रम में रामकुमार गुप्ता एडवोकेट, ईश्वर दयाल गोयल, पुरुषोत्तम मित्तल, कन्हैया गोयल, नरेश मंगला, श्रीराम अग्रवाल, राधेश्याम बंसल, विनोद मित्तल, जीएल मित्तल, प्रकाशचंद्र गोयल, जयप्रकाश गुप्ता मेहंदी वाले सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। समिति की ओर से सुमित सिंगला, नरेश अग्रवाल, यशवंत मंगला, अशोक अग्रवाल, मोर मुकुट अग्रवाल एवं अन्य सदस्यों ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया।

अग्रवाल समिति बल्लभगढ़ द्वारा आयोजित की कथा के दौरान मां लक्ष्मी का पूजन करते हुए श्रद्धालु।
अग्रवाल समिति बल्लभगढ़ द्वारा आयोजित महाराजा अग्रसेन की कथा के दौरान उपस्थित श्रद्धालु आरती करते हुए।
अग्रवाल समिति बल्लभगढ़ द्वारा आयोजित महाराजा अग्रसेन की कथा के दौरान भाव विभोर श्रद्धालु।
अग्रवाल समिति बल्लभगढ़ द्वारा आयोजित महाराजा अग्रसेन की कथा के दौरान राजा वल्लभ सेन को पुत्र रत्न के रूप में अग्रसेन का जन्म

Related posts

थैलासीमिया यूनिट एक शानदार यूनिट जहां बच्चे रक्त चढ़वाते समय एक घर जैसा महसूस करते है: नैंसी बब्बर

Metro Plus

रोटरी क्लब ग्रेस और भारत विकास परिषद् ने लगाया रक्तदान शिविर, 115 यूनिट रक्त एकत्रित किया

Metro Plus

Asha Jyoti विद्यापीठ में अर्थ डे बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Metro Plus