Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

ग्रेटर फरीदाबाद को मिला टैंकर्स से छुटकारा!

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
ग्रेटर फ़रीदाबाद, 15 फरवरी
: ग्रेटर फरीदाबाद के लोगों को अब सीवरेज की समस्या से निजात मिल गई है। HSVP ने अपनी ग्रेटर फरीदाबाद की सीवर लाइन पूरी तरह से ऑपरेशनल कर दिया है। इसी के साथ लोगों को टैंकरों से भी छुटकारा मिल गया है। ये सारा कार्य HSVP के Xen जगदीश सौरोत की देखरेख में पूरा हुआ है।
ग्रेटर फरीदाबाद निवासी प्रमोद मनोचा ने बताया कि GREFA टीम की HSVP के अधिकारियों के साथ मीटिंग हुई थी जिसमें Xen जगदीश सौरोत Div 2 व Xen राजीव Div 3 ने उन्हें बताया कि ग्रेटर फरीदाबाद की सीवर लाइन पूरी तरह से ऑपरेशनल हो गयी है। नगर निगम की लाइन पर निर्भरता खत्म करके हुडा द्वारा डाली गई लाइन को बादशाहपुर से जोड़ दिया गया है। अब सभी सोसाइटी विधिवत कनेक्शन लेकर HSVP द्वारा बनाई गई लाइन में अपना डिस्चार्ज/सीवर का पानी डाल सकते हैं।
ध्यान रहे कि पिछले कई वर्षों से ग्रेटर फरीदाबाद के निवासी टैंकर्स के द्वारा डिस्चार्ज को बाहर निकलते थे जिस पर करोड़ों रूपये का खर्चा आता था। GREFA द्वारा इसके लिए NGT में केस भी डाला गया था जिसमें माननीय NGT ने HSVP को जल्द से जल्द सीवर लाइन डालने का आदेश भी दिया था।
प्रमोद मनोचा ने बताया कि ग्रेटर फरीदाबाद की लगभग हर सोसाइटी ने कनेक्शन के लिए फीस व डिपाजिट जमा करवा रखा है।
HSVP के Xen जगदीश सौरोत ने आज उन्हें पूरा नेटवर्क प्लान समझाया व किसी भी सोसाइटी की डिस्पोज़ में आने वाली समस्या को स्वयं देखने का विश्वास दिलाया।
अततः वर्षो से चली आ रही एक बड़ी मांग को आज पूरा होने पर ग्रेटर फरीदाबाद के निवासियों का एक बड़ा अवरोध समाप्त हो गया है।
प्रमोद मनोचा ने GREFA की तरफ से सभी RWA के सहयोग के लिए उनका धन्यवाद किया है।

Related posts

अग्रवाल समिति 7 दिनों तक धूमधाम से मनाएंगी अग्रसेन जयंती उत्सव

Metro Plus

मानव रचना इंटरनैशनल यूनिवर्सिटी में बोन मैरो डोनर रजिस्ट्रेशन कैंपेन का आयोजन

Metro Plus

भाजपा पार्षद की मुश्किलें बड़ी, दर्ज हो सकती है FIR ?

Metro Plus