Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

मच्छर सहित तीन बैटरी चोरों के गिरोह का किया क्राईम ब्रांच ने पर्दाफाश, अब रहेंगे जेल में

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद,17 फरवरी:
क्राईम ब्रांच ऊंचा गांव ने बैटरी चोरी करने वाले आरोपियों को एनआईटी फरीदाबाद से काबू करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपियो की पहचान अजित उर्फ पाचा, संजय उर्फ बाबु निवासी एनआईटी-4 और प्रमोद उर्फ मच्छर निवासी पटेल चौक फरीदाबाद के रूप में हुई है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 09 फरवरी, 12 फरवरी और 13 फरवरी को थाना एसजीएम नगर में, 10 फरवरी को थाना सैक्टर-58 तथा 1 फरवरी और 12 फरवरी को थाना कोतवाली में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था।
क्राईम ब्रांच टीम ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले ओर कोई मुकदमा दर्ज नही है। आरोपी नशे करने के आदि है। नशे की पूर्ति के लिए चोरी करते है। आरोपियों से उपरोक्त मुकदमों में उनके कब्जे से 13000/- रुपये, 4 बैटरी और वारदात में प्रयोग होने वाले ऑटो को बरामद किया है।
आरोपियों को आज अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related posts

सत्य पराजित नहीं हो सकता: लखन सिंगला

Metro Plus

14 मई को होगी देश की पहली डिजिटल रैली: विपुल गोयल

Metro Plus

Eldeco मॉल के स्पा सेंटर में बुलाकर अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार!

Metro Plus