Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

बीपीएल व गैर बीपीएल परिवारों के कल्याण के लिए कार्य कर रहा है जिला कल्याण विभाग: यशपाल यादव

Metro Plus से Jassi Kaur की रिपोर्ट
Faridabad News, 18 मार्च:
जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने बताया कि अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण विभाग द्वारा हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभागीय स्कीमों को बेहतर ढंग से लागू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2020-21 में मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के अंतर्गत बीपीएल व गैर बीपीएल परिवार जिनकी आय एक लाख रूपये से कम है ऐसे 571 परिवारों की बेटियों की शादी के लिए कन्यादान के रूप में दो करोड़ 21 लाख 98 हजार रूपये की राशि वितरित की जा चुकी है।
जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने बताया कि वित्त वर्ष 2020-21 में डॉ० बीआर अंबेडकर मेधावी छात्रवृति योजना के अंतर्गत मैरिट में आने वाले अनुसूचित जाति व पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्रा जो वित्त वर्ष में 10वीं कक्षा व 12वीं कक्षा में पास हुए 481 योग्य छात्रों को कुल 38 लाख 56 हजार रूपये की राशि छात्रवृति के रूप में प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही स्कीम अत्याचार निवारण योजना के अंर्तगत वित्त वर्ष में कुल 14 लाभपात्रों पर 16 लाख 50 हजार रूपये की राशि आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री सामाजिक समरसता अंतर्जातीय विवाह शगुन योजना के अंतर्गत वित्त वर्ष में 28 लाभपात्रों पर कुल 65 लाख दो हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इन योजनाओं के ऑनलाईन आवेदन पत्र विभागीय वैबसाईट www.scbcharyana.com पर प्राप्त किए जा सकते हैं।

Related posts

सीडब्ल्यूसी ने पुलिस की लापरवाही से 2 माह तक दर-दर भटकते रहे बच्चे को माता-पिता से मिलाया

Metro Plus

गरीब मरीजों को मिलेगा लाभ, फरीदाबाद में होगी सस्ती दवाइयों और डायलिसिस सेवा की शुरूआत: कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus

मानव रचना शैक्षणिक संस्थान ने नए सत्र में आए छात्रों का स्वागत किया

Metro Plus