Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

कोविड-19 टीकाकरण शिविरों का विधायक सीमा त्रिखा द्वारा अवलोकन किया गया

Metro Plus से Jassi Kaur की रिपोर्ट
Faridabad News, 22 मार्च:
बडख़ल विधानसभा क्षेत्र में 18 से अधिक स्थानों पर लगाए गए कोविड-19 टीकाकरण शिविरों का विधायक सीमा त्रिखा द्वारा अवलोकन किया गया। शिविरों में 2733 लोगों को कोरोना रोधी टीके लगाए गए।
इस मौके पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि कोरोना को दूर करने के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयास से देश में ही वैक्सीन तैयार हुई। उन्होंने कहा कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। इसमें कहीं दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा कि हर जगह शिविर लगाए गए हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि वे ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगे इस दिशा में सभी जन पहल करें।
इस मौके पर विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि कोविड-19 की वैक्सीन लेने वाले सभी जन पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उन्हें किसी प्रकार की कोई शारीरिक परेशानी नहीं है। अभी तक कहीं से भी वैक्सीन की कोई साइड इफेक्ट की बात सामने नहीं आई है। इससे भविष्य में भी किसी प्रकार कोई परेशानी नहीं होगी। इसलिए बेझिझक टीका लगवाएं। समाज व परिवार की सुरक्षा के लिए टीकाकरण बहुत जरूरी है।
इस अवसर पर विधायक सीमा त्रिखा ने सभी आयोजक संगठनों व संस्थाओं के साथ-साथ डॉक्टरों, नर्सों व आशा वर्कर्स का कोविड-19 टीकाकरण शिविर लगाने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया और आशा व्यक्त की कि अन्य सामाजिक संगठन भी अपने-अपने क्षेत्रों में इस प्रकार के शिविर लगवाने को आगे आएंगे ताकि हम इस महामारी पर जल्द से जल्द काबू पाने में सफल हो सकें।
इस मौके पर करमवीर बैंसला, सुमीत विज, परवीन चौधरी, अंजू भड़ाना, वीरेंद्र भड़ाना, आचार्य आदित्य शर्मा अध्यक्ष आवासीय सुधर मंडल, रामपाल भारद्वाज, नरेश कथूरिया, अजय कथूरिया, अमित मिगलानी, कुशाल शर्मा, एम.पी. भाटिया, लेफ्टिनेंट सेवानिवृत कामेश्वर पांडेय, सुनीता मलिक, सनी खंडेलवाल, राजीव तुली, कुलदीप सिंह, डॉ० विजय शर्मा, गुलाम गौतम, अनूप बेदी, दिनेश तनेजा, आरके पटेल तथा धीरज सरपंच आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Related posts

अब अवैध खनन करने वालो के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई! जानें क्यों?

Metro Plus

पैराशूट से उतरे उम्मीदवार को नहीं है क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी: लखन सिंगला

Metro Plus

पाईनवुड इंटरनेशनल बोर्डिंग स्कूल में आयोजित की गई सब-जूनियर बॉक्सिंग वूमैन चैंपियनशिप में तीन ने हासिल किए गोल्ड मेडल

Metro Plus