Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

LPG गैस एसो. द्वारा लगाए गए कोविड वैक्सीनेशन कैंप में 60 लोगों ने लगवाई वैक्सीन।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 17 अप्रैल:
LPG गैस एसोसिएशन द्वारा सेक्टर-8 स्थित ESI अस्पताल प्रांगण में कोरोना वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में डा. अखिल महाजन एवं उनकी चिकित्सा टीम ने लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डिस्ट्रिक कन्वीनर एवं कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़, IOC ऑफिसर गौरव गुप्ता, LPG फेडरेशन डिस्ट्रिक प्रेसीडेंट आशुतोष गर्ग, सेक्रेटरी नीरज आहुजा, पूर्व प्रेसीडेंट अशोक मंगला, रामेश्वर दास, सन्नी दुआ, युद्धविन्द्र यादव, IOC ऑफिसर गौरव गुप्ता आदि मौजूद रहे। कैंप में प्रेसीडेंट आशुतोष गर्ग समेत करीब 60 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई।
इस अवसर पर सुमित गौड़ और आशुतोष गर्ग ने लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि कोरोना महामारी का प्रकोप देश व प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा है इसलिए हम सभी को सावधानियां बरतने की सख्त जरूरत है। उन्होंने कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले लोगों से कहा कि वह यह न सोचे की वैक्सीन लग गई है तो उन्हें कोरोना नहीं होगा, बल्कि उन्हें पहले की तरह सावधानी बरतनी होगी और मास्क, दो गज की दूरी तथा बार-बार हाथ धोने जैसी सावधानियां बरतनी चाहिए।
सुमित गौड़ ने कहा कि देशभर में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान जोरों पर चल रहा है, सरकार ऐसी व्यवस्था करें कि टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन की कमी न आए और हर व्यक्ति को दोनों डोज समय पर लगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह कोरोना महामारी को हल्के में न आंके और सावधानी बरतें और जरूरत होने पर ही घर से बाहर निकले तभी हम पूरी तरह से कोरोना पर काबू पा सकेंगे।

Related posts

बडख़ल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह

Metro Plus

करोड़ों लोग प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से लाभान्वित होंगे: राजेश नागर

Metro Plus

एफएमएसियंस ने ऑक्सीग्लो कॉस्मेटिक्स का दौरा किया

Metro Plus