Metro Plus News
हरियाणा

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को भी हुआ कोरोना!

मैट्रो प्लस से रामबिलास गुप्ता की रिपोर्ट
चंडीगढ़, 17 अप्रैल:
जहां पूरे देश में कोरोना का कहर जारी है और कोरोना के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, वहीं पंजाब और चंडीगढ़ भी इससे अछूता नहीं हैं। यहां भी कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं जिनका आंकडा रोजाना 4 हजार को छू रहा है।
आलम यह है कि पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को भी कोरोना हो गया है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की वैबसाईट पर इस बात की जानकारी दी गई है कि चीफ जस्टिस रविशंकर झा 19 व 20 अप्रैल को अदालत की कार्यवाही में भाग नहीं लेंगे। जानकारी के मुताबिक चीफ जस्टिस कोरोना से पीडि़त पाए गए हैं।
बता दें कि इससे पहले पिछले हफ्ते इलाहाबाद हाईकोर्ट के भी दो जज कोरोना से संक्रमित पाए गए थे।

Related posts

QRG अस्पताल के डॉ० प्रबल रॉय के खिलाफ दर्ज हो हत्या का मुकद्दमा!

Metro Plus

ललिथा कुमारमंगलम ने एमआरईआई में की शिरकत अपने प्रेरणावर्धन भाषण से स्टूडेंट्स को किया प्रोत्साहित

Metro Plus

देश-दुनिया के नक्शे पर चमकेगा फरीदाबाद पलवल: राजेश नागर

Metro Plus