Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह ने कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मियों से बात कर उनका हौंसला बढ़ाया।

होम क्वॉरेंटाइन के दौरान मनपसंद किताबें पढ़ें, गाने सुने, यह मुश्किल समय हैं निकल जाएगाए घबराए नहीं: ओपी सिंह
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 27 अप्रैल:
पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना संक्रमित 37 पुलिसकर्मियों से बात कर उनकी हौसलाअफजाई की है। जैसा कि विदित है कोरोना कि दूसरी लहर पहली लहर से ज्यादा हानिकारक है और पुलिसकर्मियों को लोगों की रक्षा-सुरक्षा के लिए हर वक्त एक कदम आगे रहना पड़ता है। इसलिए अपने कर्तव्य को निभाते निभाते कुछ पुरुष एवं महिला पुलिसकर्मी भी संक्रमित हो गए हैं।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करीब 37 पुलिसकर्मियों से बातचीत करते हुए उन्होंने सभी का हालचाल जाना। पुलिसकर्मी कोरोना के बावजूद काफी आत्मविश्वास से भरे हुए थे और पुलिस आयुक्त के बात करने से और ज्यादा खुश नजर आए।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पुलिस कमिश्नर ने सभी को सलाह दी कि गर्म पानी पिए, काढा लें, प्रोटीनयुक्त ताजा भोजन खाएं, विटामिन सी के लिए संतरे, मौसमी, आम इत्यादि का सेवन करें।
पुलिस आयुक्त ने एसीपी अशोक वर्मा को कहा कि कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाए जिसमें वे रोज अपनी प्रॉब्लम के बारे में सीपी साहब को अवगत कराएं और डीसीपी डॉ. अंशु सिंगला से भी बातचीत करें। डॉ. अंशु सिंगला भी उनको उचित परामर्श देती रहेंगी। साथ ही उन्होंने कहा की योगा करें, मेडिटेशन करें, अपने दोस्तों से फोन पर बात करें परिवार वालों से बात करते रहें ताकि आप का मनोबल बना रहे।
पुलिस आयुक्त ने जो जल्दी ठीक हो रहे हैं उनसे उनके रूटीन के बारे में पूछा और उन पुलिसकर्मियों को भी वैसे ही रूटीन अपनाने की सलाह दी।
उन्होंने कहा कि जो लोग इस महामारी से ठीक हो चुके हैं उनके संपर्क में रहें उनसे बात करते रहें ताकि वह आपका हौंसला बढ़ाते रहें।
उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को वैसे तो टाइम मिलता नहीं है लेकिन इस बीमारी के दौरान इस समय का सदुपयोग करें। सभी अपने अपने स्कूल, कॉलेजों के दोस्तों को फोन करे और उनसे बातें कर सकारात्मक उर्जा बनाए रखें।
इस दौरान एक महिला पुलिसकर्मी ने बताया कि उनको कई बार सांस लेने में परेशानी हो रही है, ऑक्सीजन लेवल कम हो रहा है है इस पर तुरंत पुलिस कमिश्नर ने संज्ञान लेते हुए एसीपी अशोक वर्मा की ड्यूटी लगाई कि उनको तुरंत डॉक्टर से दिखाया जाए। पुलिस आयुक्त ने महिला पुलिसकर्मी को फस्र्ट क्लास प्रशंसा पत्र एवं 5000 रूपये का इनाम देने के लिए भी कहा।
पुलिस कमिश्नर ने हौंसला देते हुए कहा कि मैं कामना करता हूं कि जल्द ही तुम सभी स्वस्थ होकर वापस ड्यूटी पर लौटे और जनसेवा करें।

Related posts

हिसार एयरपोर्ट से पहली कमर्शियल फ्लाइट रवाना, प्रधानमंत्री मोदी ने किया शुभारंभ

Metro Plus

हरियाणा के सरकारी डॉक्टरों के लिए पीजी बॉन्ड पॉलिसी में बड़ा बदलाव: डॉ० सुमिता मिश्रा

Metro Plus

SRS के CMD Anil Jindal आदि के खिलाफ धोखाधड़ी का एक और मुकदमा दर्ज

Metro Plus