Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

जिले में रविवार को कहां-कहां लगाई जाएगी कोरोना की वैक्सीन देखे?

Metro Plus से Naveen Gupta की स्पेशल रिपोर्ट
Faridabad News, 17 जुलाई:
सिविल सर्जन डॉ० रणदीप सिंह पुनिया ने कहा कि नोवल कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए टीकाकरण एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने बताया कि जिला में 10907 लोगों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए वैक्शीन की दूसरी डोज लगाई गई। उन्होंने बताया कि जिला फरीदाबाद की जनता को बिना किसी डर के वैक्सीनेशन करवाना चाहिए। टीकाकरण से स्वास्थ्य पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता। कोविशील्ड व कोवैक्सीन का एक समान प्रभाव है।
सीएमओ डॉ० रणदीप सिंह पूनिया ने बताया कि टीकाकरण करवाने के लिए अब पहले की अपेक्षा ज्यादा उत्साह जिला में देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के साथ-साथ हमें कोविड-19 प्रोटोकोल नियमों की भी शत्-प्रतिशत पालना करनी चाहिए। यह वैक्सीन शत्-प्रतिशत सुरक्षित एवं नोवल कोराना वायरस के बचाव के लिए प्रभावी है।
सीएमओ डॉ० रणदीप सिंह पूनिया ने बताया कि पहली वैक्शीनेशन के बाद दूसरी वैक्शीनेशन 12 से 16 सप्ताह में लगवाने पर ईम्युनिटी पावर और भी बेहतर कारगर साबित हो रही है। जिला की जनता स्वैच्छा टीकाकरण करवाएं तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। वे भी वैक्सीन लगने के बाद भी प्रोटोकोल नियमों की पालना जैसे मास्क पहनना, सोशल डिस्टैंसिग व सैनीटाईजेशन नियमित रूप से करते रहे और वैक्शीन अवश्य लगवाए।
डॉ० राजेश श्योकंद ने बताया कि जिला में अब तक 1038350 लोगों को वैक्शीनेशन की डोज लगाई गई हैं। इनमें पहली और दूसरी डोज भी शामिल है। उन्होंने बताया कि जिले में आज 10907 लोगों को वैक्शीन की दूसरी डोज लगाई गई है। डॉ० राजेश श्योकंद ने बताया कि 18 जलाई रविवार को प्रात:10.00 बजे से सायं 4.00 बजे तक 18 वर्ष की अधिक आयु और 45 आयु के सभी लोगों को वैक्शीनेशन किए जाएंगे। उन्होंने विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि नागरिक अस्पताल बीके में और निजी अस्पताल सन्तोष अस्पताल एनआईटी में 18 से 45 व 45 आयु के सभी लोगों को कोरोना संक्रमण बचाव के लिए द्वितीय डोज वैक्सीनेशन की जाएगी।

Related posts

अर्बन एस्टेट में प्रजापित ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय द्वारा आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित

Metro Plus

सरस्वती शिशु सदन में ग्रैंड पैरेंट्स डे बड़ी धूमधाम से मनाया गया

Metro Plus

देश की अच्छाई के लिए है लोकसभा चुनाव: कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus