Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

कोरोना आपदा में मददगार साबित हो रहा है अवसर एप: ऋतु चौधरी

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 19 जुलाई:
जिला शिक्षा अधिकारी ऋतु चौधरी ने बताया कि जिला में कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण पिछले लगभग चार माह महीनों से बंद पड़े स्कूल अभी 16 जुलाई से 9वीं से12वीं कक्षा के स्कूल खुल चुके है। परंतु अभी भी अभिभावक बच्चों को पूर्ण रूप से स्कूल नहीं भेज रहे है। इसलिए जिला में बच्चों की पढ़ाई के लिए विभाग हर संभव प्रयास कर रहा है और सभी अध्यापक भी ऑनलाइन शिक्षा देने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे है। जिसके अंदर सबसे ज्यादा सहारा बच्चों को अवसर ऐप से मिल रहा है। इस एप में हर रोज बच्चों के नए-नए कंटेंट मिलते है। जिसे देखकर बच्चे अपनी पढ़ाई कर रहे है। अवसर ऐप के माध्यम से बच्चों के पास अध्यापकों के द्वारा बनाई गए वीडियो और ऑडियो ट्यूटोरियल भी देखने व सुनने को मिल जाते है।
खंड शिक्षा अधिकारी बलबीर कौर ने बताया कि अध्यापक गूगल मीट ऐप/meet app की सहायता से भी बच्चों की डाउट क्लास ले रहे है। जिसमें बच्चा सीधे ही अपनी समस्या को अपने अध्यापक के सामने रख सकता है और उनका समाधान भी टीचर्स वीडियो कॉल के माध्यम से ही करते है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार यह निर्णय विभाग द्वारा लिया गया है।

Related posts

किसानों की बदहाली के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन 10 मार्च को करेगी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

Metro Plus

पुलिस कमिश्रर ने प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ मीटिंग कर पुलिस अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश।

Metro Plus

स्ट्राइव प्रोजेक्ट के तहत DLF इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने कंपनियों में सेफ्टी एवं हॉऊस कीपिंग को लेकर ट्रेनिंग सेमिनार किया

Metro Plus