Metro Plus News
नगर निगमफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

आखिर किस वजह से खोरी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने का अभियान रोका गया देखे?

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 19 जुलाई:
नगर-निगम आयुक्त डॉ० गरिमा मित्तल ने बताया कि खोरी क्षेत्र में माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार की जा रही अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही सोमवार को भारी बरसात की वजह से नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि दोपहर 1.00 बजे तक पूरा प्रशासनिक अमला अतिक्रमण हटाने के लिए खोरी क्षेत्र में तैनात रहा और बारिश रूकने का इंतजार किया गया। इसके पश्चात भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा अगले 3 घंटे के लिए भारी बरसात की चेतावनी जारी की गई। इसके पश्चात अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को मंगलवार सुबह तक स्थगित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई फिर से शुरू कर दी जाएगी।
निगमायुक्त ने बताया कि प्रशासन खोरी क्षेत्र में माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेशों की पालना कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा आज 19 जुलाई व 20 जुलाई को फरीदाबाद जिला में भारी बरसात की चेतावनी जारी की गई है। उन्होंने कहा कि खोरी क्षेत्र में विस्थापित लोगों के लिए बरसात के दौरान रहने व खाने के लिए राधा स्वामी सत्संग ब्यास में प्रबंध किया गया है। उन्होंने कहा कि यहां पर खोरी पुनर्वास योजना के तहत आवेदन जमा करवाने के लिए विशेष शिविर भी लगाया गया है। उन्होंने खोरी क्षेत्र के सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह स्वयं अपना सामान उठा ले और शांतिप्रिय ढंग से मकानों को खाली कर दें। उन्होंने कहा कि जो लोग शांतिप्रिय ढंग से मकान खाली कर रहे हैं उन्हें पुनर्वास योजना में भी प्राथमिकता दी जाएगी।

Related posts

भाजपा टिकट की दावेदारी के साथ लोगों के आग्रह पर शिक्षाविद भारत भूषण ने ठोकी चुनावी ताल, लोगों के जनसमर्थन के साथ!

Metro Plus

Gateway to Korea

Metro Plus

नए बिजली कनेक्शन की केबल अब बिजली निगम उपलब्ध करवाएगा: अमित खत्री

Metro Plus